मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान ; 37 किग्रा चरस के साथ दो महिला गिरफ्तार
सग़ीर ए ख़ाकसार, विशेष संवाददता
सिद्धार्थ नगर(एशिया टाइम्स) मादक पदार्थों के खिलाफ चलाये जारहे अभियान के तहत नेपाल के कृष्ण नगर की पुलिस ने आज 37 किग्रा चरस के साथ दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्यवाही से मादक पदार्थ से जुड़े तस्करों में हड़कंप मच गया है।
कृष्णा नगर नेपाल पुलिस के इंस्पेक्टर प्रताप पौडेल ने बताया कि बुधवार को दिन में दो बजे नेपाल से भारत जाते हुए दो महिलाओं को शांति पुनर्स्थापना गृह के निकट संदेह के आधार पर नेपाली पुलिस दल ने रोका,गहन तलाशी के दौरान बैग और गैस सिलंडर के भीतर गोपनीय ढंग से छुपा कर रखा गया चरस बरामद हुआ।
चरस को छोटे छोटे प्लस्टिक के पैकेट में छुपा कर विभिन्न सामानों की बीच रखा गया था।पुलिस ने बताया कि चरस की बरामदगी में शांति पुनर्स्थापना केंद्र का भी सहयोग रहा।इंस्पेक्टर प्रताप पौडेल ने बताया कि चरस के साथ जिला मकवानपुर ,गाउँ पालिका मनोहरी, वार्ड नंबर 09 की शांति तमांग(40),व दांग वार्ड नं0 07 हाल मुक़ाम शिवराज नगर पालिका वार्ड नं 05 बानियाभार की रहने वाली बंसन्त धरती(35)को गिरफ्तर किया गया है।नेपाली पुलिस गिरफ्तार अभियुक्तों से गहन पूंछतांछ कर रही है ,उनके तार कहाँ से जुड़े है इस तफ्तीश में पूरी शिद्दत से जुट गयी है।

0 comments