दिल्ली में दरगाह में तोड़फोड़ करने के लिए दो लोग गिरफ़्तार, एक महीने में दरगाह को तोड़ने का यह दूसरा प्रयास

नई दिल्ली : दक्षिणी दिल्ली में पुलिस ने मंगलवार को छतरपुर के सीडीआर चौक पर एक मजार में तोड़फोड़ करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एक महीने में यह दूसरा मौका है जब मजार को नुकसान पहुंचाया गया है।

मजार में तोड़फोड़ की ताजा घटना के लिए गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों की पहचान रंजीत कुमार और कनिष्क चंद के रूप में हुई है। वे उस महिला से प्रेरित थे जिसने पहले मजार में तोड़फोड़ करने की कोशिश की थी।

डीसीपी (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर के अनुसार, दोषियों के खिलाफ धर्मस्थल को नुकसान पहुंचाने, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और आम लोगों को उनके कर्तव्य के निर्वहन में बाधा डालने और मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है।

 

0 comments

Leave a Reply