ट्रम्प ने मिस्र में गाजा सीजफायर प्लान पर साइन किए:हमास और इजराइल को नहीं बुलाया गया; 20 से ज्यादा देशों के नेता मौजूद रहे
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को मिस्र के शहर शर्म अल शेख में गाजा शांति समझौते पर साइन किए। उन्होंने इसे बहुत खास बताया।
ट्रम्प ने मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी के साथ मिलकर इस सम्मेलन को लीड किया। 20 से ज्यादा देशों के नेता वहां थे, लेकिन इजराइल और हमास को नहीं बुलाया गया।
ट्रम्प ने अपनी टीम की तारीफ की और कहा- मैंने सोचा था कि यह सबसे मुश्किल काम होगा, लेकिन हमारी शानदार टीम और इन देशों की मदद से यह हो गया।
शांति प्रस्ताव पर साइन करने के बाद ट्रम्प ने समझौते का आखिरी पेज प्रेस को दिखाया। इस पेज के ऊपरी हिस्से में लिखा है कि हर व्यक्ति को सम्मान, शांति और बराबर मौके मिलने चाहिए।
इसमें कहा गया है कि हम चाहते हैं कि यह क्षेत्र ऐसा हो जहां हर कोई शांति और सुरक्षा में अपने सपने पूरे कर सके चाहे वह किसी भी धर्म या नस्ल का हो।
मिस्र बैठक की 4 तस्वीरें




हमास ने 4 बंधकों को शव लौटाए
हमास ने इजराइल को 4 बंधकों के शव लौटा दिए हैं। इसमें नेपाली बंधक बिपिन जोशी का भी शव शामिल है। बिपिन जोशी नेपाल के एक छात्र थे, जिन्हें 7 अक्टूबर, 2023 को किबुत्ज अलुमिम के एक फार्म से अगवा किया गया था।
वह लर्न एंड अर्न (सीखो और कमाओ) प्रोग्राम के तहत इजराइल गए थे। इसके अलावा गाई इलौज, योसी शाराबी और डैनियल पेरेज के शव भी इजराइल लाए जा रहे हैं। इससे पहले हमास ने दोपहर सभी 20 इजराइली बंधकों को रिहा किया था। इन्हें 7 और 13 के दो बैच में छोड़ा गया।

हमास के पास अब कोई भी जिंदा इजराइली बंधक नहीं है। इसके बदले में इजराइल ने अभी तक 250 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा कर दिया है।
बंधकों की रिहाई से जुड़ी 6 तस्वीरें...






इजराइल के संसद में ट्रम्प के भाषण से जुड़ी 4 तस्वीरें...




courtesy:www.bhaskar.com

0 comments