बलरामपुर के शिवपुर महादेव में जमीन से दो फुट की ऊंचाई पर स्थापित ट्रांसफार्मर बना ग्रामीणों के लिए सर दर्द , कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
बलरामपुर: (एशिया टाइम्स / निसार अहमद ) गैसड़ी थाना छेत्र के अंतर्गत ग्राम शिवपुर महादेव (महादेव मोड़) पर जमीन से दो फुट की ऊंचाई पर स्थापित है .
ट्रांसफार्मर किसान तथा मवेशी कभी भी आ सकते हैं चपेट में बीते 2 वर्ष पहले शार्ट सर्किट की वजह से आग लगने के कारण गन्ने की फसल नष्ट हो गई।
शिवपुर ग्रामीणों का कहना है निकटतम पावर हाउस (परसा ) पर शिकायत की गई पर बिजली विभाग के तरफ से कोई कारवाई नहीं हुई.हमारे बलरामपुर स्थित प्रतिनिधि निसार अहमद ने यह रिपोर्ट भेजी है।
उन्हों ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों की समस्या सुनी और फिर विभगीय लोगों से संपर्क करने की भी कोशिश की लेकिन बिजली विभाग से सम्पर्क नहीं हो सका .
अगर बिजली विभाग की जिला इकाई ने ग्रामीणों की इस समस्या को तुरंत ध्यान न दिया तो कभी भीकोई बड़ा हादसा हो सकता है।

0 comments