फ़र्ज़ी डाकटरो पे कसता शिकंजा- जौनपुर में दवाओं की लिखावट के खिलाफ चलेगा अभियान

फ़र्ज़ी डाकटरो पे कसता शिकंजा- जौनपुर में दवाओं की लिखावट के खिलाफ चलेगा अभियान

जौनपुर 30 दिसंबर: उत्तर प्रदेश में जौनपुर का अग्रणी दवा व्यवसाई संगठन केमिस्ट एंड कॉस्मेटिक वेलफेयर एसोसिएशन चिकित्सकों द्वारा दवा और चिकित्सकीय सलाह के लिए लिखे गए अपठनीय और अस्पष्ट शब्दों के खिलाफ अभियान चलाएगा । एसोसिएशन ने बैठक कर यह निर्णय लिया ।

बैठक में विभिन्न विषयों पर गंभीर चर्चा हुई। इस दौरान यह बातें सामने आईं कि चिकित्सकों के नुस्खे में अस्पष्ट और अपठनीय लिखावट मरीज के लिए जानलेवा साबित हो सकती है।

निजी चिकित्सकों द्वारा इस प्रकार की लिखावट व्यवसाय एकाधिकार स्थापित करने के लिए की जाती है जो सरकार के आदेश के खिलाफ है। अस्पष्ट लिखावट के कारण मरीज दवाएं चिकित्सक के मनचाहे दवा की दुकान से लेने के लिए बाध्य होता है।

चिकित्सकों की नियमावली के साथ ही देश के सर्वोच्च न्यायालय ने इस मामले पर स्पष्ट आदेश जारी कर रखा है कि चिकित्सकों को नुस्खा लिखते समय स्पष्ट लिखावट के साथ ही कैपिटल लेटर में दवाएं लिखनी चाहिए।
बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष महेंद्र गुप्त ने की ।

0 comments

Leave a Reply