डीडीओ सहित तीन सदस्यीय टीम ने ब्लॉक परिसर में प्रमुख द्वारा कराये गये विकास कार्यों का किया स्थलीय जांच
पूर्व ब्लॉक प्रमुख व क्षेत्र पंचायत सदस्य की शिकायत पर डीएम द्वारा गठित की गयी तीन सदस्यीय टीम ने सेमरियावां ब्लॉक परिसर में पहुंचकर की विकास कार्यों की जांच
Report By Nafees Siddiqui
सेमरियावां।संतकबीरनगर : बुधवार को जिला विकास अधिकारी सहित तीन सदस्यीय जांच टीम ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख व क्षे.पंचायत सदस्य की शिकायत पर ब्लाक परिसर में कराये गये विकास कार्यों में अनियमितता बरतने और गलत तरीके से मौजूदा प्रमुख पर धन आहरित करने की शिकायत जिलाधिकारी और सीएम पोर्टल पर की थी। बुधवार को लगभग दो बजें डीडीओ सहित तीन सदस्यीय टीम ने ब्लॉक परिसर में पहुंचकर विभिन्न पहुलुओं की जांच की इस दौरान वह जांच से संतुष्ट नज़र आये।
जिला विकास अधिकारी राजितराम मिश्रा के नेतृत्व में एक्सईएन लोनिवि राजेश निगम तथा समाज कल्याण विभाग के अधीक्षक बैजनाथ गुप्ता ने स्थानीय ब्लाक परिसर में आईजीआरएस तथा जिलाधिकारी को पूर्व ब्लाक प्रमुख महमूद आलम चौधरी तथा दुधारा द्वितीय के क्षेत्र पंचायत सदस्य गिरीश जयसवाल ने परिसर में कार्य की गुणवत्ता की कमी, और गलत तरीके से भुगतान कराने की शिकायत की थी। जांच उपरांत जिला विकास अधिकारी राजितराम मिश्रा ने बताया कि जर्जर अवस्था में पड़े खण्ड विकास अधिकारी आवास के पुराने ईंटों का प्रयोग क्यारियों में किये जाने की शिकायतों की स्थलीय जांच की गयी तथा अभिलेखों की पड़ताल की। उन्होंने प्रथम दृष्टया जांच में संतुष्ट होने की बात कही।
उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट जल्द ही जिलाधिकारी को दे दी जायेगी तथा आईजीआरएस पर अपलोड कर दी जायेगी। इस दौरान ब्लाक प्रमुख मुमताज़ अहमद, खण्ड विकास अधिकारी विजय कुमार पाण्डेय, पूर्व प्रमुख महमूद आलम चौधरी, रवि कुमार, सूर्य प्रकाश चौधरी एपीओ, प्रवीण यादव आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

0 comments