मदद की अनोखी पहल ; ओखला के युवाओं ने लॉकडाउन में सब कुछ खो चुके लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया , MILAP ने की पहल

प्रिय पाठकों एशिया टाइम्स परिवार MILAP की इस मुहीम का आधिकारिक मीडिया पार्टनर है MILAP की इस सामाजिक सेवा को सपोर्ट के लिए आप से आग्रह करता है

 

नई दिल्ली : (एशिया टाइम्स ) कोरोना महामारी और महामारी से हुए लॉकडाउन ने दुनिया भर के देशों में लोगों के रोज़गार और नौकरियां खत्म कर दी हैं। निम्न वर्ग ,मज़दूर वर्ग और निम्न माध्यम वर्ग के सामने रोटी , कपडा और माकन की समस्या एक विकडाल रूप में खड़ी हो गई है। सरकारी मदद न होने के बराबर है ,ग़ैर सरकारी व सरकारी संगठनों ने लोगों के खाने का इंतज़ाम बहुत हद तक किया है और कर रही है। यह स्थिति कब तक रहेगी कहना मुश्किल है , लेकिन लम्बे समय तक ऐसी ही स्थिति के बने रहने की आशंका है।

ऐसे में सामाजिक संगठन  MILAP (Micro Initiative For Lockdown Affected Person ) ज़रूरतमंद  लोगों को , जिनका सब कुछ खत्म  हो गया है लेकिन हौसला और हिम्मत बाक़ी  है ,उनकी छोटी सी मदद से  हिम्मत देकर अपने पैरों पर खड़ा करने की कोशिश कर रही है। सब्ज़ी और फल जैसी ज़रूरी चीज़ों की ठेली लगाकर मोहल्ले में घूम कर रोज़ाना चार सौ से पांच सौ तक कमा सकते है और परिवार के लिए रोटी , कपडा और मकान का इंतज़ाम कर सकते हैं।

मदद की इस मुहीम में आप भी  ले सकते हैं हिस्सा 

1- ऐसे लोगों को ढूंढ कर हमसे संपर्क करा सकते हैं।

2- ठेली खरीद कर या कम भाड़े में लेकर उनको दे सकते हैं। नए कीक़ीमत नौ से दस हज़ार और सेकंड हैंड की क़ीमत तीन से पांच हज़ार।


3- वज़न का तराज़ू और बाट खरीद कर दे सकते हैं, क़ीमत हज़ार से पंद्रह सौ रुपये ।


4- रनिंग कैपिटल तीन से पांच हज़ार रुपये।


उपरोक्त चार में से जो भी आप कर सकते हैं कीजिये , MILAP इनको थोक भाव या मंडी के रेट में सामान मुहैया कराएगी ,जिनके पास पूंजी नहीं होगी उनको भी सामान देगी वह बेच कर पैसा लौटाएं। इस "पहल" के समर्थन और सहयोगी  Shahid Ali Shakeelur Rahman Muslim Mohammad Afzal Haider Tarique Siddiqui Qumer Ali Naeem Choudhry Delhi Anzarul Haque Guddu Bhai Rafi Ahmad Afzal Khan Haroon Siddiqui Rais Ahmad Saifi Afroz Alam Sahil Pervez Mohammad और Mishkat Hashmi मुख्य हैं .

 ज़रूरतमंदों  की मुकम्मल मदद कीजिये उन्हें मछली मत खिलाइए मछली पकड़ना सिखाइए 
 प्रिय पाठकों एशिया टाइम्स परिवार MILAP की इस मुहीम का आधिकारिक मीडिया पार्टनर है  MILAP की इस सामाजिक सेवा को सपोर्ट के लिए आप से आग्रह करता है . इस मुहीम का हिस्सा बनने के लिए आप  बिरादर मुज़म्मिल हुसैन से राब्ता कर सकते हैं : Mobile: 9810570487

 

0 comments

Leave a Reply