समय आ गया है कि दीपावली का अर्थ समझा जाए: डॉ. एम जे खान
इम्पार के अध्यक्ष Dr. MJ Khan (डॉक्टर एम जे खान) ने देशवासियों को दीपावली की बधाई दी है. उन्होंने कहा है कि चरागों और रौशनी का यह त्योहार हमें उम्मीद है कि हमारे दिल में भी एक दूसरे के लिए प्रेम की शमा रोशन करेगा और प्रेम का दीप हम जलाने में सफल होंगे.
Dr. MJ Khan (डॉक्टर एम जे खान) ने कहा कि घृणा नफरत झूठ एक दूसरे को नीचा दिखाने के समय में दीपावली के दीप काफी अहम हो जाते हैं. उन्होंने आशा व्यक्त की कि दीपावली के यह दीप एक दूसरे के मन में शांति के दीप उज्जवल करने में काफी मददगार और सहायक होंगे.
डॉ एमजे खान ने कहा कि जिस तरह से आज के समय में लोग एक दूसरे से नफरत करते हैं और एक दूसरे को नीचा दिखाने का प्रयास करते हैं ऐसे समय में दीपावली के दीप अत्यंत अनिवार्य हो जाते हैं.
उन्होंने कहा कि मैं अपने उन तमाम देशवासियों और दुनिया में रहने वाले उन तमाम भारतीयों को दीपावली की बधाई देता हूं जो दीपावली हर्षोल्लास से मनाते हैं और उनको भी जो इस में विश्वास रखते हैं कि नफरत के खिलाफ मोहब्बत के दीप जलाने की जरूरत है.
उन्होंने कहा कि मुझे आशा नहीं पूरा विश्वास है कि पूरा भारत एकत्र होकर के दीपावली के इस पावन पर्व पर इस बात का वचन लेगा कि हम नफरत के दीप जलाने वालों का मुकाबला एकत्र होकर के मोहब्बत के दीप जलाकर के करेंगे, ना कि उनके खिलाफ हिंसक हो करके.
उन्होंने कहा कि हिंसा किसी समस्या का समाधान नहीं है. यह देश गांधी और स्वामी विवेकानंद दोनों का है और दोनों के ही रास्ते पर चलकर के देश को बचाया बनाया जा सकता है, क्योंकि एक तरह अहिंसा का संदेश है तो दूसरी तरफ रोटी को महत्त्व दिया गया है.

0 comments