डॉक्टर के घर चोरी करने गए यूवक के शारीर मे घुसा भाला,हालत गंभीर
गजनफर इकबाल
शहर के पक्की सराय चौक के नज़दीक रिटायर्ड प्रोफेसर सह होम्योपैथिक चिकित्सक डॉक्टर सैय्यद आले सिबतैन के घर मे चोरी की नियत से एक युवक घुस गया, छत पर चढ़ने के दौरान संतुलन खोने के कारण पैर फिसल गया और गेट में लगे भाले पर गिर पड़ा, भाला काफ़ी नुकीला था जो उसके जांघ और कमर के बीच में घुस गया,वो वहीं फस गया और चिल्लाने लगा, आवाज सुनकर घर के लोग दौड़े, स्थिति को देखकर लोग मामला समझ गए, आवाज़ सुनकर पड़ोस के लोग भी पहुंच गए, नागर थाना को फोन कर मामले की जानकारी दी गई, पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर काफी मशक्कत से भाला में फसे युवक को निलाला और फौरन उसे श्री कृष्ण मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया, गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने निजि अस्पताल रेफर कर दिया,
युवक बेहोश हो चुका था और खून काफ़ी बह रहा था, युवक की पहचान मुहल्ले के ही रोहन कुमार के रूप मे हुई है, पूर्व में भी यूवक की गतिविधि संदिग्ध बताई गई है,इस मामले को लेकर थाने मे प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है,

0 comments