पक्कीसराय चौक पर मौजूद नगर निगम की जमीन पर कूड़ा डंपिंग पवाईंट बनाये जाने की प्रकिया
मुजफ्फरपुर: शहर के बीचोबीच स्थित पक्कीसराय चौक पर मौजूद नगर निगम की जमीन पर कूड़ा डंपिंग पवाईंट बनाये जाने की प्रकिया निगम द्वारा कराया जा रहा है,यह चौक शहर के तीन मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग को जोडता है,
पूसा-कलयाणपुर ,समसतीपुर तथा दरभंगा के लिये यहीं से जाना होता है,कूड़ा डंपिंग का काम तेजी से चल रहा है और बाहरी दीवार का काम लगभग पूरा हो चुका है,विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार यह जानकारी मिली है के समा्रट सिटी में शहर का चयन होने के साथ ही शहर में कूड़ा डंपिंग पयाइंट के लिय जगह की तलाश जारी थी,यह चौक शहर के मुख्य आवासीय इलाकों में से एक है,चौक पर भले ही कुछेक छोटे-मोटे व्यवसायिक प्रतिष्ठान हैं लेकिन इसके चारों तरफ घनी आवासीय आबादी है, इसके इलावा पूर्वी क्षेत्र में शहर की सबसे बडी खुदरा सब्जी और फल मंडी है,मछली मंडी भी यहीं पर स्थित है,दक्षिण और उत्तर की ओर करमश:
प्रारम्भिक और मध्य विदयालय अवस्थित है,साथ ही इस चौक के बिलकुल ही करीब मुस्लिम कलब परिसर में शहर का बहुत ही प्रतिष्ठित अल्पसंख्यक विदयालय भी है,एक राष्ट्रीय बैंक तो बिलकुल ही चौक पर ही है,ऐसी स्थिति में यदि निगम इस चौक पर कूड़ा डंपिंग सेंटर का निर्माण कराती है तो आमजनों के लिये बहुत बडी समस्या खड़ी हो जायेगी ,संक्रमण फैलेगा और बहुत सी वायरस-बैक्टीरिया जनित रोगों का शिकार इस इलाके के लोग होंगे ,बदबू और कीड़े मकोड़े भी परेशानी का सबब बनेंगे,प्रशासन को इसपर पुनर्विचार कर इस भुमि को किसी और उपयोग में लेना चाहिए,
शहर के बीचोंबीच कूड़ा डंपिंग सेंटर का निर्माण शहर के बाहरी क्षेत्रों में कराये जाने की वयवस्था करनी चाहिए,लोगों में निगम के खिलाफ काफी नाराजगी है,गौरतलब है कि हाल में ही इस सराय में रह रहे करीब एक सौ परिवार को निगम ने जर्जर भवन का हवाला देकर खाली कराया है,इसका भी स्थानीय अस्तर पर विरोध हुआ था,इसमें रह रहे परिवार भी भूमिहीन होने के कारण काफी परेशान हैं और जिला प्रशासन और नयायालय से पुनर्वास की अपील की है,

Rayed Zaman
Seher ke mayor sirf 20-20 khelne mein lage hein, public jaaaye bhar mein ......