इस्लाम धर्म के प्रचारक मोहम्मद उमर गौतम को उत्तर प्रदेश एटीएस ने गिरफ़्तार कर लिया है
लखनऊ : उत्तर प्रदेश एटीएस ने इस्लामी धर्म के प्रचारक मोहम्मद उमर गौतम और उनके साथी मुफ़्ती क़ाज़ी जहांगीर क़ासमी को गिरफ़्तार कर लिया है। एटीएस ने इनपर जबरन धर्मांतरण कराने का आरोप लगाया है।
गोम्ती नगर थाने में नए 'धर्मांतरण विरोधी कानून' के तहत इनपर एफ़आईआर दर्ज की गई है। उमर गौतम देश में इस्लामी शिक्षाओं का प्रचार करते थे।
उनकी गिरफ़्तारी को लेकर मुस्लिम समुदाय में बेचैनी पाई जा रही है। लोगों का कहना है कि उनकी गिरफ़्तारी गलत है क्योंकि भारत का संविधान हर शहरी को अपने धर्म का प्रचार-प्रसार करने की आज़ादी देता है।

0 comments