बहुप्रतीक्षित बुनियाद प्रतिभा खोज की अगली परीक्षा का आयोजन जल्द
बुनियाद प्रतिभा खोज परीक्षा का इन्तेजार कर रहे विद्यार्थियों के लिए एक अच्छी खबर है। कोविड-19 और उसके बाद के लाकडाउन के चलते पूरा देश और दुनिया का सिस्टम तितर-बितर हो गया इसके चलते बुनियाद प्रतिभा प्रोत्साहन अभियान के कार्यक्रम और इसकी गतिविधियाँ भी प्रभावित हुए बिना ना रह सकीं। मगर अब एक बार फिर से बुनियाद की गतिविधियाँ और इसके कार्यक्रम शुरू होने जा रहे हैं।
बुनियाद प्रतिभा खोज परीक्षा के आयोजन को लेकर बुनियाद मेम्बरान की एक अहम आनलाइन मीटिंग गूगल मीट एप के जरिए 2 जनवरी 2022 को हुई। जिसमें बुनियाद प्रतिभा खोज परीक्षा के आयोजन के विषय पर चर्चा हुई, और बुनियाद टैलेन्ट सर्च एक्ज़ाम को मार्च 2022 में कराए जाने पर सहमति बनी। आगामी यू.पी विधान सभा चुनाव और यू.पी. बोर्ड परीक्षा के शेड्यूल कन्फर्म होते ही बुनियाद परीक्षा की तारीख का एलान कर दिया जाएगा। और सब कुछ ठीक रहा तो बुनियाद की आगामी परीक्षा मार्च 2022 में आयोजित होगी।
इस आनलाइन मीटिंग में कनाडा से डा. ए.डब्ल्यू. खान सर, कनाडा से ही अब्दुर्रशीद, सऊदी अरबिया से जमाल कौसर सिद्दीकी, दिल्ली से मोहम्मद सुहेब खान व गुफरान अहमद और सन्त कबीर नगर व बस्ती से मुजीबुल्लाह सर, हाफिज मकसूद नदवी, मोहम्मद अहमद खान, कमरे आलम सिद्दीकी, खालिद कमाल वगैरा ने हिस्सा लिया। उक्त जानकारी बुनियाद टीम के सब- कोआर्डिनेटर मोहम्मद अहमद खान ने दी।

0 comments