बिहार विधान सभा चुनाव -2020 : तीसरे चरण के लिए शाम होते चुनाव प्रचार थमा

 

By Zaki Ahmad 

समस्तीपुर: शाम होते ही तीसरे चरण का चुनाव प्रचार प्रसार थम गया। बतादें की आगामी 7 नवम्बर 2020 को शेष पांच विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा चुनाव होना है। चुनाव सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में गुरुवार को प्रेस वार्ता में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने बताया कि आगामी 7 नवम्बर 2020 को 131 कल्याणपुर सुरक्षित,132 वारिसनगर,133 समस्तीपुर,135 मोरवा और 136 सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र में चुनाव कराया जाएगा।

 डीएम ने बताया कि मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। प्रेस वार्ता के दौरान डीएम ने बताया कि तीसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार समाप्त हो गया है। सभी उम्मीदवार गुपचुप तरीके से अपना प्रचार करेंगे। उन्होंने बताया कि आखरी और तीसरे चरण के विधानसभा चुनाव में कुल 87 उम्मीदवार मैदान में है। जैसे 131 कल्याणपुर सुरक्षित में 11,132 वारिसनगर में 20,133 समस्तीपुर में 26,135 मोरवा में 19 और 136 सरायरंजन में 11 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने बताया कि कल्याणपुर सुरक्षित विधानसभा में कुल 3 लाख 24 हजार 420 मतदाता है जिसमें पुरुष मतदाता की संख्या 1 लाख 72 हजार 305 और महिलाएं मतदाता की संख्या 1 लाख 52103 है। इसी तरह वारिसनगर विधानसभा में कुल मतददाता की संख्या 3 लाख 22 हजार 363 है।

जिसमें पुरुष मतददाता की संख्या 1 लाख 71 हजार 200 है और महिला मतदाता की संख्या 1 लाख 51 हजार 52 है। इसी तरह समस्तीपुर विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 79 हजार 144 है। जिसमें पुरुष मतदाता की संख्या 1 लाख 49 हजार 103 है और महिला मतदाता की संख्या 1 लाख 30 हजार 34 हैं। इसी तरह मोरवा विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 70 हजार 457 है। जिसमें पुरुष मतदाता की संख्या 1 लाख 44 हजार 482 है और महिला मतदाता की संख्या 1 लाख 25 हजार 956 है।इसी तरह सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 81 हजार 34 मतदाता हैं जिसमें पुरुष मतदाता की संख्या 1 लाख 49 हजार 956 है और महिला मतदाता की संख्या 1 लाख 31 हजार 71 हैं।

उन्होंने बताया कि होटल और समुदायिक भवन में बाहरी व्यक्ति पर रोक रहेगी अगर कोई व्यक्ति मतदाता को मतदान करने के लिए लालच देता हैं तो सत्य पाये जाने पर उसके साथ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अगर कोई आदमी वोट देने के नाम पर गिफ्ट, शराब और पैसे की लालच देता है तो उसके चक्कर में न रहें। निर्भीक होकर मतदान करें और अच्छे व्यक्ति को चुनें ताकि आपके समाज का विकास हो।

0 comments

Leave a Reply