उमर खालिद पर लगे आरोपों को उनके वकील ने बेबुनियाद बताया
त्रिदीप ने आरोप लगाया है कि इन चैनलों ने उमर खालिद के भाषण का महत्वपूर्ण हिस्सा इस वीडियो से हटा लिया जो एकता और सद्भाव का था।
शाहबाज़ आलम
नई दिल्ली : पिछले लगभग डेढ़ साल से देश विरोधी कानून के तहत दिल्ली में बंद उमर खालिद के वकील ने अदालत में कहा कि उमर खालिद पर दिल्ली पुलिस द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। उमर ख़ालिद के वकील त्रिदीप पाइस ने अदालत में कहा कि उमर खालिद पर आरोप वीडियो के आधार पर लगाये गए।
यह वीडियो रिपब्लिक टीवी और न्यूज़ 18 से लिये गए थे। इस वीडियो को इन चैनलों ने खुद रिकॉड नहीं किया बल्कि भाजपा के आईटी सेल मुखिया अमित मालवीय के ट्वीटर से लेकर चैनल पर दिखाया था। त्रिदीप ने आरोप लगाया है कि इन चैनलों ने उमर खालिद के भाषण का महत्वपूर्ण हिस्सा इस वीडियो से हटा लिया जो एकता और सद्भाव का था।
वकील ने कहा कि यह लोग पत्रकारिता नहीं कर रहे हैं। यह लोग मरी हुई पत्रकारिता कर रहे हैं।
त्रिदीप ने कोर्ट में सवाल किया, “मैं यह पूछना चाहता हूं कि इस वीडियो के बाकी हिस्से को हटाया गया। 17 फरवरी 2020 को जो घटना घटित हुई थी उसे क्यों हटाया गया। जो सच्चाई उस वीडियो में थी उसे हटाया क्यों गया है।”
उमर खालिद छात्र युवा नेता हैं जो पछले डेढ़ साल से देश विरोधी नारों के आरोप में दिल्ली की जेल में बद हैं। इनके अलावा देश विरोधी नारे लगाने के लिए शरजील इमाम खालिद सैफ़ी और इशरत जहां दिल्ली की जेल में बंद हैं।

0 comments