फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन किया गया
समस्तीपुर (जकी अहमद) कैरेज एंड वैगन डिपो दरभंगा के कर्मचारियों ने अपने जीवन में खेलकूद एवं व्यायाम को प्रेरित करने के उद्देश्य से,"फिट इंडिया फ्रीडम रन"का आयोजन किया गया। विदित हो कि फिट इंडिया मूवमेंट के तत्वाधान में दिनांक 15.08. 2020 से 02.10.2020 तक समस्तीपुर मंडल में फिट इंडिया फ्रीडम रन का फेज वाइज आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में मंडल क्रीड़ा संघ समस्तीपुर द्वारा कैरेज वैगन डिपो दरभंगा में रेल कर्म रेल कर्मियों को अपने जीवन शैली में खेलकूद व्यायाम में अपने जीवन शैली में शामिल करने हेतु प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री बलराम कोचिंग डिपो अधिकारी सह स्टेशन डायरेक्टर दरभंगा ने कहा कि फिट इंडिया मूवमेंट अपने जीवन शैली में बदलाव का एक आर्ट जो हमें बीमारियों से दूर रखने में सहायक है। उन्होंने कहा अपने जीवन शैली में छोटे बदलाव एवं खेलकूद व्यायाम तथा योग को शामिल कर हम डायबिटीज, हाईपर टेंशन, जैसी बीमारियों को नियंत्रित कर सकते हैं।
इसी क्रम में रेलवे कर्मचारियों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग तथा मास्क का ध्यान रखते हुए कोचिंग डिपो से रेलवे स्टेशन दरभंगा तक दौड़/तेज चाल किया गया जिसमें काफी संख्या में कर्मचारीगण शामिल हुए।

0 comments