बस्ती की मलिन बस्तियों और जोखिम वाले आबादी मे टीबी मरीज खोजे जायेंगे

बस्ती की मलिन बस्तियों और जोखिम वाले आबादी मे टीबी मरीज खोजे जायेंगे

बस्ती | उत्तर प्रदेश मे बस्ती की मलिन बस्तियों और जोखिम वाले आबादी मे टीबी से ग्रस्ति मरीजो को खोजने के लिए 12 जनवरी से अभियान चलाया जायेगा। साथ ही उनकी कोविड-19 की भी जांच करायी जायेगी। आधिकारिक सूत्रो ने मंगलवार को यहां कहा कि जिले मे लगभग 20 प्रतिशत आबादी की स्क्रीनिंग कर उनकी जांच करानी है। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के तहत इस बार ये अभियान का 27 वां चरण है।इस अभियान मे मलिन बस्तियों और जोखिम वाले आबादी मे टीबी मरीज खोजे जायेंगे। देश में 2025 तक टीबी को समाप्त करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ-साथ कोविड-19 की भी जांच करायी जायेगी । जो व्यक्ति कोविड-19 से पीड़ित मिलेंगे उनकी इलाज के लिए अलग से व्यवस्था की जायेगी ।

0 comments

Leave a Reply