सुप्रीम कोर्ट ने अपनी गर्मियों के सात हफ़्ते के अवकाश में कटौती कर दो सप्ताह का कर दिया

नई  दिल्ली : (एशिया टाइम्स ) सुप्रीम कोर्ट ने अपनी गर्मियों के सात हफ़्ते के अवकाश में कटौती कर इस बार इसे दो सप्ताह का कर दिया है। हर साल मई के मध्य से जुलाई की शुरुआत तक कोर्ट में छुट्टी रहती है। आज सभी जजों की बैठक में तय किया गया कि 19 जून तक सुप्रीम कोर्ट वर्तमान की तरह काम करता रहेगा। यानी करीब 2 हफ्ते की ही छुट्टी होगी।

सुप्रीम कोर्ट के जजों ने तीन दिन पहले अपनी कई सिफारिशों की फाइल चीफ जस्टिस एसए बोबडे को सौंपी थी, इसमें 7 हफ्ते की गर्मी की छुट्टियों को कम करके 2 हफ्ते करने और बाकी छुट्टियों को आगे के लिए पेंडिंग रखने की सिफारिश शामिल थी।  सुप्रीम कोर्ट कैलेंडर के मुताबिक़ सुप्रीम कोर्ट में 16 मई से सात सप्ताह का लंबा समर वेकेशन शुरू होने वाला था

0 comments

Leave a Reply