एक्शन का ऐसे हुआ रिएक्शन | सत्यमेव जयते-2 की शूटिंग के दौरान घायल हुए जॉन अब्राहम
एक्शन का ऐसे हुआ रिएक्शन | सत्यमेव जयते-2 की शूटिंग के दौरान घायल हुए जॉन अब्राहम
पंचकोट घाट पर एक एक्शन सीन करते हुए जॉन अब्राहम के दाहिने हाथ की उंगली में चोट लग गई थी. जिसके बाद सुंदरपुर स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में जॉन का इलाज कराया गया था. इधर जॉन के घायल होने की खबर फैलने के तुरंत बाद अस्पताल में भारी भीड़ जमा हो गई थी.
काफी समय बाद एक्टर जॉन अब्राहम ने सत्यमेव जयते 2 की शूटिंग शुरू की है. इस फिल्म में उनके साथ दिव्या खोसला कुमार भी हैं. लॉकडाउन की वजह से फिल्म की शूटिंग रुक गई थी लेकिन अब वाराणसी और लखनऊ में फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी गई है जो जनवरी 2021 तक चलेगी. वहीं रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म सत्यमेव जयते-2 में लीड रोल कर रहे जॉन अब्राहम शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं.सेट पर एक्शन सीन करते हुए घायल
स्पॉट बॉय की रिपोर्ट के मुताबिक पंचकोट घाट पर एक एक्शन सीन करते हुए जॉन अब्राहम के दाहिने हाथ की उंगली में चोट लग गई थी. जिसके बाद सुंदरपुर स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में जॉन का इलाज कराया गया था. इधर जॉन के घायल होने की खबर फैलने के तुरंत बाद अस्पताल में भारी भीड़ जमा हो गई .हालांकि मामूली चोट होने की वजह से जॉन का इलाज कर उन्हें वापस भेज दिया गया था. जॉन ने भी फिल्म की शूटिंग दोबारा शुरू कर दी है. वहीं खबरों के मुताबिक 30 दिसंबर तक फिल्म की शूटिंग होनी थी लेकिन अब 27 दिसंबर को ही पूरी फिल्म यूनिट वापस लौट जाएगी. दरअसल शूटिंग अब लास्ट स्टेज पर है. फिल्म अगले साल 12 मई को रिलीज होगी.

0 comments