सट्रांगमैन सचिन ने जीता मिस्टर नार्थ इंडिया का खिताब
दिल्ली : दिल्ली में पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन, सट्रांगमैन सचिन ने जीता मिस्टर नार्थ इंडिया का खिताबनई दिल्ली ।
यहाँ जनक पुरी में बॉडी स्टेशन मल्टी जिम में एक भव्य पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें दिल्ली के अतिरिक्त हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार और अन्य प्रदेशों से 100 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुये।
प्रातःकाल से आरंभ होने वाली यह चैंपियनशिप देर रात तक जारी रही।इस चैंपियनशिप में कई वर्गों में प्रतभागियों ने किस्मत आज़माई की। 50 कि.ग्रा. से लेकर 200 कि. ग्रा. तक की वज़न श्रेणिया शामिल थीं जिसमेंप्रतिभागियों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया। उत्साह वर्धन में अन्य प्रतिभागियों ने भी भारोत्तोलकों का खूब साथ दिया।
इस चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी स्ट्रांग मैन सचिन को मिस्टर नार्थ इंडिया का खिताब दिया गया। इन्होंने लगभग सभी श्रेणियों में शानदार प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेहरू नगर स्थित जी एल टी सरस्वती विद्दालय के पूर्व प्रधानाचार्य कुलदीप चौहान थे।
इनके अतिरिक्त भारत में संयुक्त अरब अमीरात दूतावास के पूर्व मीडिया प्रभारी और वरिष्ट पत्रकार अब्दुल वाहिद विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुये और विजेयताओं को पुरुस्कार वितरत किया। देश के जाने माने पॉवर लिफ्टिर और कई राष्ट्रीय और अन्तरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जीत का परचम लहराने वाले आशीष राजपूत इस कार्यक्रम में जज थे और इन्होंने ही विजेयताओं का चयन किया।
इस कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली के जाने माने पॉवर लिफ्टिर समर्थ राजपूत द्वारा किया गया था। दिल्ली में समर्थ राजपूत पॉवर लिफ्टिंग के लिये चैंपियन तैयार करने के लिये जाने जाते हैं।

0 comments