ऑस्ट्रेलिया में बाढ़ से अब तक 5 की मौत, हजारों लोग फंसे, राहत का काम जारी

ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स राज्य में पिछले सप्ताह से जारी भीषण बारिश के कारण आई बाढ़ से अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। बाढ़ की वजह से हजारों लोग घरों में कैद हो गए हैं। कई इलाकों का संपर्क पूरी तरह टूट गया है, लोग अपने घरों में फंसे हैं और बहुत सी सड़कें, पुल और खेत तबाह हो गए हैं।

राज्य के उत्तरी तटीय हिस्सों में बाढ़ का असर सबसे ज्यादा पड़ा है। कई घरों में पानी भर गया, खेतों में खड़ी फसलें बह गईं और पशुओं की जान भी गई। जान बचाने के लिए कई लोगों को हेलीकॉप्टर और नावों की मदद से निकाला गया। कुछ इलाकों में तो कारें पूरी तरह पानी में डूब गईं।

राज्य की आपातकालीन सेवा (SES) ने बताया कि करीब 32,000 लोग अब भी ऐसे इलाकों में हैं जहां जाने का रास्ता बंद है। हालांकि, धीरे-धीरे पानी उतरने लगा है। बाढ़ की वजह से 10,000 से ज्यादा घर और संपत्तियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

 

 

 

courtesy:www.bhaskar.com

0 comments

Leave a Reply