देवरिया में 152 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार

देवरिया में 152 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार

देवरिया,: उत्तर प्रदेश की देवरिया पुलिस ने नव वर्ष के पहले दिन दो जगहों से पुलिस ने अन्तर्राजीय तस्कर गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 152 किलो अवैध गांजा बरामद किया ।

पुलिस अधीक्षक डा.श्रीपति मिश्र ने यहां कहा कि आज महुआडीह पुलिस ने एक सूचना के आधार पर क्षेत्र के रामपुर गौनरिया के पास से एक जीप में छिपाकर ले जाते जा रहे 51 किलो अवैध गांजे के साथ तस्कर गिरोह के दो सदस्यों बुद्धिराम सिंह और मिथुन कुमार सिंह को गिरफ्तार किया ।बरामद गांजे की कीमत पांच लाख रूपये बताती जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रामपुर कारखाना क्षेत्र के हिरन्दापुर तिराहे के पास से पुलिस ने एक सूचना के आधार पर एक जीप में छिपाकर ले जाते जा रहे 101 किलो अवैध गांजे के साथ विकास सिंह,हरीश यादव,रानी देवी और सरोज देवी को गिरफ्तार किया। बरामद गांजे कि कीमत दस लाख रूपये आंकी गई है। गिरफ्तार तस्कर बिहार के गोपालगंज तथा उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के निवासी हैं।

0 comments

Leave a Reply