शिबली मंज़ूर को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी अक़्लियती शोयबे का तंज़ीमी इंचार्ज मुकर्रर किए जाने से लोगों में खुशी
शिबली मंज़ूर को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी अक़्लियती शोयबे का तंज़ीमी इंचार्ज (नायब सदर) के ओहदे पर मुकर्रर किए जाने से लोगों में काफी खुशी
जुलाई 2021भागलपुर/पटना: शिबली मंज़ूर को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी अक़्लियती शोयबे का तंज़ीमी इंचार्ज (नायब सदर) के ओहदे पर मुकर्रर किए जाने से लोगों में काफी खुशी का एहसास है।आम लोगों के साथ, डॉक्टरों, वकीलों, प्रोफेसर्स, टीचर्स व तिजारत पेशा तबकों ने उन्हें मुबारकबाद पेश किया है, और उनसे काफी तवक़्क़ो का इज़हार किया है।
इस मौके पे शिबली मंज़ूर ने पार्टी आलाकमान श्रीमती सोनिया गांधी, श्री राहुल गांधी, श्री इमरान प्रतापगढ़ी और बिहार प्रदेश चेयरमैन श्री मिन्नत रहमानी का इस ज़िम्मेदारी के दिये जाने के लिए शुर्किया अदा करते हुए कहा, के वो पार्टी के अक़्लीयति शोबे की मज़बूती के लिए पूरी मेहनत से काम करेंगे, और पूरी ईमानदारी से अक़्लीयति तबके के हक़ की आवाज़ बनेंगे।
शिबली मंज़ूर मोहल्ला काज़ीवलीचक, भागलपुर वह कस्बा पुरैनी जगदीशपुर भागलपुर के आबाई बाशिंदा हैं। नौजवान सियासतदां हैं, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से फ़ारिग़ मैकेनिकल इंजीनियर हैं और इंजीनियरिंग की कंपनी के डायरेक्टर हैं। समाजी और तालिमी ख़िदमात इनकी अव्वलीन तरजिहात हैं। कस्बा पुरैनी भागलपुर में रहबर फ्री कोचिंग सेंटर वह फातिमा गर्ल्स हाई स्कूल इनकी सरपरस्ती में क़ायमशुदा है, और तरक्की कर रहा है अकलियती तबके की उम्मीदें इनसे वाबस्ता रहेंगी।

0 comments