शिबली मंज़ूर कर्नाटक के हवेरी विधनसभा के पर्येवेक्षक नियुक्त ,कहा ; कर्णाटक में भाजपा 40 सीटों पे सिमटेगी


पटना/दिल्ली : कर्नाटक  विधनसभा चुनाव  में  मजबूत दावेदारी से उत्तरी कांग्रेस ने  विधानसभा चुनाव 2023 का  बेहतर प्रबंधन करते हुए  पार्टी ने पर्यवेक्षकों की एक लिस्ट जारी की है। कर्नाटक  के हवेरी विधनसभा के पर्येवेक्षक की जिम्मेदारी शिबली मंज़ूर को दी गई है।


इस मौके पर शिबली मंजूर ने शीर्ष नेतृत्व विशेषकर अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यसभा सांसद  इमरान प्रतापगढ़ी का आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया, एवं विश्वास दिलाया कि वे अपने कर्तव्य का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी एवं मेहनत के साथ अंजाम देंगे l 

शिबली मंज़ूर ने अपने धन्यवाद ज्ञापन में कहा  कि कर्णाटक चुनाव देश के लिए महत्वपूर्ण है, तथा भाजपा की मनमानी, गरीब विरोधी और गलत नीतियों से उत्पत्ति हुए पतन का आरंभ कर्णाटक से करने का काम जनता करेगी। 40 % कमीशन वाली सरकार ने अपने कार्यकाल में जनता के दुखों को नज़रअंदाज़ करते हुए तकलीफ दी है। 


उन्होंने कहा के शीघ्र ही वो कर्नाटक  राज्य का दौरा कर उक्त विधानसभा चुनाव में सफलता सुनिश्चित करने हेतु कांग्रेस प्रत्याशी, राज्य एवं जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ कार्य योजना तैयार करेंगे। 

0 comments

Leave a Reply