वरिष्ठ पत्रकार तनवीर आलम असपा के अंतरराष्ट्रीय मीडिया सलाहकार मनोनीत

नई दिल्ली खबर इंडिया* ग्रुप ऑफ बहुभाषी न्यूज नेटवर्क्स के संस्थापक मुख्य संपादक और  पब्लिक केयर फाऊंडेशन के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष,तनवीर आलम  को उनकी उत्कृष्ट राष्ट्रीय, पत्रकारिता और सामाजिक सेवाओं के सम्मान में आज तुरंत प्रभाव के साथ अंबेडकर समाज पार्टी - असपा के नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में पार्टी का अंतरराष्ट्रीय मीडिया सलाहकार मनोनीत किया गया।


 कुछ दिनों पहले, उनके राष्ट्रीय और सामाजिक योगदान को देखते हुए श्री तनवीर आलम साहब को मदर टेरेसा फाउंडेशन का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया था।
 श्री तनवीर आलम जी बचपन से ही देश और समाज सेवाओं में समर्पित रहे हैं। उन्होंने पब्लिक केयर फाउंडेशन संस्था के अंतर्गत न्याय, नारी सशक्तिकरण, शिक्षा, चिकित्सा, सामाजिक कल्याण, पर्यावरण, और जागरूकता के क्षेत्रों में निरंतर उत्कृष्ट योगदान दे रहे हैं। 
 श्री तनवीर जी देश और देशवासियों के चहुमुखी विकास के लिए निस्वार्थ और निरंतर संघर्षरत हैं।

वह अपने साथियों, समर्थकों और अनुयायियों के साथ मिलकर देश में बेहतर न्याय प्रणाली, अर्थनीति, लोकतंत्र, भाईचारा, शांति और समृद्धि की दिशा में सतत संघर्ष कर रहे हैं।
 इस नई पदोन्नति के लिए, श्री तनवीर आलम जी को सभी क्षेत्र के शुभचिंतकों और जानकारों द्वारा निरंतर बंधाई दी जा रही है। उनको मिली तमाम स्वीकृतियों और उन्नतियों का श्रेय अपने दोस्तों, सहयोगियों, समर्थकों, परसंशकों और अनुयायियों को देते हुए, श्री तनवीर आलम साहब ने भाई तेज सिंह, असपा नेतृत्व, भाई अशरफ बस्तवी, भाई मानूस, डॉक्टर मुकीम, भाई जमशेद, भाई जावेद रहमानी, भाई रफी और सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया है।

इस अवसर पर उन्होंने सभी मीडियाकर्मियों से सच्ची और सकारात्मक पत्रकारिता करने और देशवासियों से मिल- जुलकर रहने, कड़ी मेहनत करने और राष्ट्र को सशक्त बनाने की अपील भी की है।

1 comments

  • Janki Deopa

    बधाई हो... तनवीर जी जीवन में खूबी तरक्की करना । देश दुनियां में देश का नाम रोशन करना ।.

Leave a Reply