सीनियर जर्नलिस्ट डॉ मुमताज़ आलम रिज़वी ने दिल्ली AIMIM के मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता का पदभार संभाला

नई दिल्ली : (एशिया टाइम्स ) सीनियर जर्नलिस्ट डॉ मुमताज़ आलम रिज़वी  ने आज  दिल्ली AIMIM के मीडिया प्रभारी एवं  प्रवक्ता का  पदभार संभाल लिया  . यह जानकारी  दिल्ली AIMIM के अध्यक्ष  कलीमुल हफीज़ ने ट्वीट कर दी है .

पत्रकारिता के मैदान से सियासत में क़दम रखने वाले डॉ मुमताज़ आलम रिज़वी दो दशक से अधिक  समय  उर्दू पत्रकारिता में गुज़ारे हैं.

अब उन्हों ने  AIMIM के साथ सियासत की नई पारी शुरू कर दी है , उम्मीद की जाती है कि AIMIM के मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता के तौर पर उनका  सियासी सफ़र भी दिलचस्प होगा और वह देश के मुसलमानों को सियासी मैदान में  मजबूत स्थान दिलाने में अहम् रोल अदा करेंगे. 

 

0 comments

Leave a Reply