पंचायत चुनाव सेमरियावां ब्लॉक में किस किस के सर बंधा जीत का ताज , देखें एशिया टाइम्स की यह विशेष रिपोर्ट
संतकबीरनगर (एशिया टाइम्स /जफीर करखी की रिपोर्ट ) सेमरियावां ब्लॉक में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नतीजे बड़े दिलचस्प रहे।मतदाताओं ने कई परत्यशियों को धूल चटाई तो कई उम्मीदवार दूसरी और तीसरी बार भी जीत का सेहरा पहनने में कामयाब रहे। ब्लॉक मुख्यालय की ग्राम पंचायत सेमरियावां के मतदाताओं ने 770 रिकार्ड मतों से अबरार अहमद को पहली बार जीत दर्ज करने में सफल रहे। बजहरा से सादिया खातून पत्नी इरशाद अहमद दूसरी बार प्रधान बनीं।
- ग्राम पंचायत बन्नी (पैड़ी ) से उषा देवी ने 243 वोट भारी अंतर से जीत दर्ज की है
- सेहुडा से अफ़ज़ाल अहमद प्रधान 138 वोट से विजय हासिल कर तीसरी बार बने प्रधान।..
- महुआरी से शफीक अहमद बबलू लगातार दूसरी बार चुनाव जीत गए।
- ग्राम पंचायत दानोकुईयां मे शफीकुर्रहमान उर्फ (मोटे) प्रधान चुने गए है
- मो हनीफ को करमा खान की जनता ने सौंपी नई जिम्मेदारी।
कानपारा में हुई चार बार हुई पुनर्मतगणना के बाद बाद राजेन्द्र प्रताप तीन वोटों से जीतें।
रक्शादेवई से राम सागर दूसरी बार बने प्रधान।
हुजुरा सुहावां से कलावती देवी जीतीं ।
बढयामाफी से अर्जुन प्रसाद बने प्रधान।
पिपरा हसनपुर से शरीफुन्निशा बनीं प्रधान।
मूडाडीहा खुर्द से जलीमुन्निशा ने पहली बार फहराया जीत का परचम।
थुरंडा से सूभावतीदेवी बनीं प्रधान।
ग्राम करही से पहली बार युवा अदील खान ने जीत दर्ज की।
तिनाहरी माफी से जलालुद्दीन ने शानदार तरीके जीत दर्ज कर लगाई हैट्रिक।
छपिया छितौना प्रथम से बी डी सी हेतु मो शोएब अख्तर 32 वोटों से विजयी रहे।
भाटपारा प्रथम से जियाउद्दीन ने 11 मतों से जीत दर्ज की
अगया से शायरा खातून बनी प्रधान चुनाव जीतीं।
पुरैना मंसूर से हबीबुर्रहमान बने प्रधान।
राम लखन गुप्ता 41 वोटों से मूंड़ाडीहा बेग मे चुनाव जीता।
विशिष्ट सीट दरियाबाद से अब्दुल फत्ताह कांटे की टक्कर में 30 वोट से जीत हासिल की।
सैथवलिया से आसिफ 450 वोट से जीत दर्ज की।
बिगरामीर के हाफिज अब्दुल हक प्रधान पद का चुनाव जीते।
एजाज अहमद राजू को फिर मिली बिगरा अव्वल की जिम्मेदारी 63 वोट से जीत की दर्ज।
छपिया छितौना से डॉक्टर फिरोज अख्तर 220वोटों से हुए विजयी।
तिल्जा से इनामुल्ला 261मत से जीत दर्ज की दूसरी बार बने प्रधान।
ग्राम पंचायत देवरिया नासिर से: सुलेमान अहमद ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अबरार अहमद को 191 ओट से हराया है ।ग्राम पंचायत गंगैचा में सतीश चौधरी 388 मत पाकर हुए विजई।
सालेहपुर रमजान अली 69वोटो के साथ दूसरी बार जीत हासिल किए हैं।

0 comments