द हिंदगुरु एकेडमी में साइंस ओलंपियाड पुरस्कार वितरण समारोह सफलतापूर्वक सम्पन्न
नई दिल्ली : द हिंदगुरु एकेडमी द्वारा साइंस ओलंपियाड पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह का सफल आयोजन D-4, अबुल फजल एन्क्लेव, जामिया नगर, नई दिल्ली में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अमानतुल्लाह खान, विधायक, ओखला रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को उनके शानदार प्रदर्शन पर बधाई दी और शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर जनाब कलीमुल हफ़ीज़ साहब ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने बच्चों और अभिभावकों को तालीम की अहमियत और प्रतियोगिताओं में भागीदारी के महत्व पर बल देते हुए प्रेरणादायक विचार साझा किए।
द हिंदगुरु एकेडमी के डायरेक्टर जनाब नूर नवाज़ ने बच्चों को ऐसे शैक्षिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और विज्ञान व प्रतिस्पर्धा के प्रति रुचि बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
समारोह में कक्षा 8वीं से 12वीं तक के शीर्ष तीन प्रतिभागियों को क्रमशः ₹10,100, ₹5,100, एवं ₹2,100 के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त, सभी प्रतिभागियों को प्रशंसा पत्र (Certificates of Participation) भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम का मंच संचालन द हिंदगुरु एकेडमी के सेंटर मैनेजर जनाब मारूफ़ खान ने किया। उन्होंने सभी आगंतुक अतिथियों, प्रतिभागियों, शिक्षकों, और उपस्थित अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए, इस आयोजन की सफलता के लिए डायरेक्टर जनाब नूर नवाज़ का विशेष धन्यवाद भी व्यक्त किया।
अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों की उत्साही उपस्थिति ने इस आयोजन को सफल और यादगार बना दिया। यह आयोजन हिंदगुरु एकेडमी की शिक्षा में गुणवत्ता, नवाचार और छात्रों के समग्र विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

0 comments