सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने प्रवक्ता को निलंबित करने के भाजपा के फैसले का स्वागत किया
सऊदी अरब ने BJP की निलंबित प्रवक्ता द्वारा पैगंबर मुहम्मद का अपमान करने वाले बयानों की निंदा की
रियाद : (एशिया टाइम्स ) - सऊदी अरब ने रविवार को भारत की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की निलंबित प्रवक्ता द्वारा पैगंबर मुहम्मद का अपमान करने वाले बयानों की निंदा की है ।
इस दौरान सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने प्रवक्ता को निलंबित करने के भाजपा के फैसले का स्वागत किया है .
किंगडम के विदेश मंत्रालय ने भी प्रवक्ता को निलंबित करने के भाजपा के फैसले का स्वागत किया, सऊदी अरब ने सभी धर्मों के सम्मान का आह्वान किया है ।
मंत्रालय ने इस्लामी प्रतीकों के किसी भी उल्लंघन के साथ-साथ सभी धर्मों के प्रतीकों और महत्वपूर्ण धार्मिक लोगों के खिलाफ अपमान जनक शब्दों के प्रयोग पर नाराजगी जाहिर की है .
दूसरी जानिब ग्रैंड मस्जिद और पैगंबर की मस्जिद के मामलों की जनरल प्रेसीडेंसीर अपने पूरे संगठन की ओर से, पैगंबर मुहम्मद (स ) के खिलाफ अपशब्द कहे जाने की घोर निंदा की है .
उन्हों ने कहा कि इस तरह के जघन्य कृत्य सभी धर्मों के लिए अपमान है जो लोग इस तरह के कृत्य करते हैं, वे पैगंबर (स ) की प्रामाणिक जीवनी से परिचित नहीं हो सकते .
His Excellency The President of the Two Holy Mosques Sheikh Abdur Rahman As Sudais in the strongest terms condemns and denounces the insulting statements made against the Prophet Muhammad صلى الله عليه وسلم by the spokesperson of the Indian Bhartiya Janta Party pic.twitter.com/6u7ot23hIO
— Haramain Sharifain (@hsharifain) June 5, 2022

0 comments