सऊदी अरब ने बेजोस के फोन हैकिंग के 'बेतुके' दावों का खंडन किया

बेजोस और अमेज़न इंक ने अब तक रिपोर्टों पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

दाओस , स्विट्जरलैंड / वॉशिंगटन- सऊदी अरब ने हाल ही की कुछ आधारहीन मीडिया रिपोर्टों के  दावों का खंडन किया है जिन मे कहा  गया  है  कि सऊदी अरब अमेज़ॅन इंक के संस्थापक जेफ बेजोस के फोन की हैकिंग के पीछे है।

रिपोर्टों पर टिप्पणी करते हुए सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान ने इस आरोप को "बेतुका" करार दिया।

उन्हों ने कहा "मुझे लगता है कि इस के लिए  बेतुका  शब्द बिल्कुल सही  है,"  फैसल ने दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की वार्षिक बैठक में एक साक्षात्कार में रायटर से बात की "।


उन्हों  ने  कहा "यह विचार कि क्राउन प्रिंस जेफ बेजोस का फोन हैक करेंगे , बिल्कुल मूर्खतापूर्ण है।"इससे पूर्व , वाशिंगटन में सऊदी दूतावास ने उन दावों को "बेतुका" बताया  था  और जांच की  बात की थी ।

सऊदी अरब ने कहा  है कि  जेफ बेजोस के फोन की हैकिंग के पीछे किंगडम का हाथ होने की बात करने  वाली हालिया मीडिया रिपोर्टें बेतुकी हैं।

हम इन दावों की जांच चाहते हैं ताकि सभी तथ्य सामने आ सकें।सऊदी दूतावास के बयान को बाद में वित्त मंत्री मोहम्मद अल-जादान ने दावोस में जारी  WEF  सम्मेलन  के  अवसर पर  यही  बात दोहराया है ।

दूसरी जानिब् बेजोस और अमेज़न इंक ने अब तक रिपोर्टों पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

0 comments

Leave a Reply