सारा अल-अकौर : ऊंट दौड़ में पहली सऊदी महिला कमेंटेटर बनीं
रियाद - सऊदी ऊंट महासंघ द्वारा शुरू की गई पुरुषों और महिलाओं के लिए सऊदी गोल्डन इक्वेस्ट्रियन कमेंटेटर प्रतियोगिता में प्रवेश करने के बाद, सारा अल-अकौर को ऊंट दौड़ के लिए पहली सऊदी महिला कमेंटेटर के रूप में चुना गया ।
सऊदी अरब के अखबार सऊदी गज़ट की रिपोर्ट के अनुसार , अल-अकौर ने 5 मिनट की वीडियो कमेंट्री के माध्यम से टेस्ट पास किया, और उनके नाम की घोषणा 300 में से 27 योग्य प्रतिभागियों के बीच की गई।
अल-अकौर एक सक्षम कमेंटेटर बनने की इच्छुक हैं और शुरुआत और आखिर में अच्छे असरदार जुमले साफ़ ज़बान में मुकम्मल करती हैं । उन्हें इस काम बड़ी दिलचस्पी है .
उन्हों ने आगे कहा " अच्छे कमेंटेटर की हमेशा अपनी शैली, उसकी अपनी अलग छाप और पहचान होती है , ऊंटों और उनके मालिकों के बारे में पर्याप्त जानकारी बेहद ज़रूरी है , और साथ साथ खुद को खेल से हर समय मुकम्मल अपडेट रहना लाजिम है “.

0 comments