सहूलत-माइक्रोफाइनेंस सोसाइटी के नए नेतृत्व का हुआ चुनाव ; टी. आरिफ अली तीन वर्षों के लिए अध्यक्ष निर्वाचित
नई दिल्ली (प्रेस विज्ञप्ति): सहूलत माइक्रोफाइनेंस सोसाइटी ने अपनी वार्षिक आम बैठक (AGM) आयोजित की और आगामी कार्यकाल 2025–26 से 2027–28 के लिए चुनाव सम्पन्न कराए। चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक ढंग से हुई, जिसमें देशभर से सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
टी. आरिफ अली को अध्यक्ष, शरीफ अहमद कादिर को उपाध्यक्ष, और सीए सैयूम खान को भी उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
सोसाइटी ने आशा व्यक्त की है कि नई नेतृत्व टीम सहूलत के मिशन को और आगे बढ़ाएगी, जिसका उद्देश्य ब्याज-मुक्त माइक्रोफाइनेंस को प्रोत्साहित करना और वंचित वर्गों को वित्तीय समावेशन के दायरे में लाना है। आगामी तीन वर्षों में यह टीम संस्था के विकास, स्थिरता और "विजन 2026" के लक्ष्यों के अनुरूप अपनी गतिविधियों का विस्तार करेगी। सहूलत माइक्रोफाइनेंस सोसाइटी ने एक न्यायसंगत, नैतिक और टिकाऊ वित्तीय प्रणाली की स्थापना के प्रति अपने संकल्प को दोहराया है।

0 comments