कोरोना काल में राउरकेला प्रशासन ने रघुनाथ पल्ली में 5 घरों पर चलाया बुलडोजर; दो दर्जन से ज्यादा लोग हुए बेघर
शहर राउरकेला के रघुनाथ पल्ली थाना अन्तर्गत पानपोष पोस्टमार्टम घर के पीछे खाली पड़ी जमीन में बने 5 घरों पर बुलडोजर चला दिया गया

राउरकेला : (एशिया टाइम्स / एस अख्तर ) एक तरफ देश कोरोना काल से जूझ रहा है देश में लोग आर्थिक तंगी का शिकार हो रहे है लोगों के पास नौकरी नहीं है घर चलाना मुश्किल हो रहा है वहीं पर दूसरी ओर इस महामारी के समय शहर राउरकेला के रघुनाथ पल्ली थाना अन्तर्गत पानपोष पोस्टमार्टम घर के पीछे खाली पड़ी जमीन में बने 5 घरों पर बुलडोजर चला दिया गया.
प्रशासन की इस निर्दयी कार्यवाही में दो दर्जन से ज्यादा लोग बेघर हो गए ,तहसीलदार मानस रंजन साहू के अनुसार ये खाली ज़मीन सरकारी है और इस जमीन पर बसे लोगो को अतिक्रमण के रूप में बताया इस अतिक्रमण को हटाने के लिए आरएमसी, पुलिस अफसर समेत पुलिस जवान महिला जवान की सहायता ली गई थी।
राउरकेला प्रशासन ने 5 घरों पर चलाया बुलडोजर : देखें पूरी रिपोर्ट
13 अगस्त की सुबह 9:00 बजे पुुलिस कर्मियों ने उस जगह को चारों ओर से घेरा बंदी करली और उन 5 घरों की बिजली आरएमसी कर्मियों की सहायता से काट दी गई उसके बाद घर बुलडोजर के जरिए तोड़ दीए गए जिसमें से 3 घर पूरी तरह से तोड़ दीए और 2 घर के कुछ हिस्से को तोड़ 16 अगस्त तक की मोहलत दी गई जब की घर मालिकों का आरोप है कि बिना किसी सूचना के घर तोड़ा गया और ना ही किसी प्रकार की नोटिस दी गई .
जबकि तहसील दार के मुताबिक जून महीने में ही नोटिस दे दिया था और तोड़ने से दस दिन पहले भी तहसीलदार खुद पहुंच कर घर खाली करने का आदेश भी दे गए थे इस अतिक्रमण को हटाने दौरान पांच घर के लोगो को बेघर किया गया मो बाबर,मो रिजवान, मो आजम,मो शोएब , हसीना खातून के मकान पर बुलडोजर चढ़ा कर तोड़ दिया गया.

0 comments