BPSC की 64वीं परीक्षा में रोकयया ने कामयाबी हांसिल की,एशिया टाईम्स के लिये गजनफर इकबाल ने उनसे खास बात चीत की

मुजफ्फरपुर:(एशिया टाईम्स के लिये गजनफर इकबाल) इंजीनियरिंग गरैडुएट रोकैया ने पहले प्रयास में ही बी.पी.एस.सी की अंतिम परीक्षा में कामयाबी हांसिल कर लिया,केंद्रीय विदयालय मुजफ्फरपुर से स्कूली शिक्षा लेने के बाद रोकैया ए.पी.जे अबुल कलाम संसथान गाजियाबाद से कमपयुटर साइंस में  इंजिनियरिंग की  पढ़ाई की .

पढाई के दौरान इनकी मुलाकात पूर्व आई.ए.एस अधिकारी आर.सी.सिंहा से एक शैक्षणिक संलथान के कार्यक्रम के दौरान हुई,रोकैया उनसे काफी प्रेरित हुई और सीविल सरविस में जाने का इरादा बना लिया,मुजफ्फरपुर के गांव बेनीबाद की रहने वाली रोकैया के पिता और माता बिहार विशवविद्यालय में उर्दु और अंगरेजी विभाग में लेक्चरर हैं .

परीक्षा का परिणाम आते ही गांव में ईद की जैसी खुशी का माहौल बन गया,सीविल परीक्षा पास करने वाली अपने गांव की यह पहली छात्रा हैं ,इनको बीपीएससी 1352वा रैंक हासिल हुआ है,लेकिन बिहार सरकार में सेवा देने के साथ-साथ  यह युपीएससी की तैयारी में लगी रहेंगी.

तीन बहनों में रोकैया दूसरे नंबर पर हैं ,बडी बहन डाक्टर हैं और छोटी अभी पढ़ाई कर रही हैं,उम्मीद है के इनको पंचायती राज विभाग में अधिकारी का पद मिले.


0 comments

Leave a Reply