मशहूर कवि,लेखक और शिक्षाविद डॉ मोहम्मद मुनीब बने जिला युवा जदयू के प्रवक्ता
शहर के प्रसिद्ध कवि, लेखक, शिक्षाविद और समाजसेवी डॉ मोहम्मद मुनीब को जनता दल (यूनाइटेड) की जिला इकाई ने जिला युवा प्रवक्ता नियुक्त किया है,शहर के मालीघाट क्षेत्र के फ़ैज़ कौलनी के रहने वाले डॉ मुनीब शुरुआती दौर से ही राजनीति और समाजसेवा से जुड़े रहे हैं,लेखन और कविता के क्षेत्र में भी इनकी ख़ास रुचि रही है, उच्च शिक्षा हासिल करने के बाद वह भुगोल शास्त्र में शोध भी कर रहे हैं,समाज के उत्थान, सामाजिक-आर्थिक विकास, मानवधिकार तथा शिक्षा के क्षेत्र में भी उनका योगदान रहा है,शहर में उनके कार्यों,
योगदान और भुमिकाओं की काफी सराहना होती है, उनके उपलब्धियों, छवि और विचारों को देखते हुए जनता दल (यूनाइटेड) ने उनपर भरोसा जताया है और जिला युवा प्रवक्ता बनाकर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, पार्टी कार्यकर्ताओं ने डॉ मुनीब के पार्टी में शामिल होने पर खुशी जाहिर की है, प्रशस्ति पत्र देते हुए पार्टी के जिला युवा जदयू के अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा प्रदेश महासचिव आफताब आलम ने डॉ मुनीब के उपलब्धियां की सराहना की, कार्यकर्ताओं, बुद्धि जीवी और गणमान्य लोगों की उपस्थिति में एक कार्यक्रम रखा गया था जिसमें मोजूदा राजनीतिक परिस्थिति,
कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी, दायित्व और समन्वय पर चर्चा की गई, इस अवसर पर डॉ मुनीब ने भी अपनी बात रखी, उन्होंने कहा के हमें सरकार की उपलब्धियों , योजनाओं और कार्यक्रमों को आम जनता तक पहुंचाना है, इसके लिए हमें विभिन्न संचार माध्यमों से जुड़े रहना होगा तथा मीडिया के समक्ष मजबूती से अपनी बात रखनी होगी,इस अवसर पर शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे जिसमें मोहम्मद मुर्तजा, मोहम्मद रूस्तम, मुदस्सिर,शमशाद, मोहम्मद हुसैन आदि भी उपस्थित थे

0 comments