रामपुर : उत्तर प्रदेश के ज़िला रामपुर पुलिस (Rampur Police) ने उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल बोर्ड-2 माल एवेन्यू के तत्कालीन प्रशासनिक अधिकारी को आज गिरफ्तार कर लिया।
उनपर मो.आजम खान से मिलीभगत कर के धोखाधड़ी से फर्जी दस्तावेज तैयार कर शत्रु संपत्ति को जौहर यूनिवर्सिटी में मिलाने का है आरोपहै।
लगता है रामपुर से सपा सांसद आजम खान(Azam Khan) की मुसीबतें जेल जाने के बाद भी कम होने का नाम हे नहीं ले रही हैं और अभी भी एक के बाद एक मुसीबतों का पहाड़ उनपर टूट रहा है।
ग्लोबल टुडे डॉट इन की रिपोर्ट के मुताबिक़ जहां एक तरफ आजम खान और उनकी फैमिली पर कई मामलों में मुकदमे दर्ज हैं और जिसके लिए आजम खान एंड फैमिली सीतापुर की जेल में बंद हैं वहीं अब एक और उनमें से एक मामले में जौहर यूनिवर्सिटी में शत्रु संपत्ति के फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन हड़पने के मामले में आज रामपुर पुलिस ने उत्तर प्रदेश शिया सेंटर बोर्ड-2 माल एवेन्यू के तत्कालीन प्रशासनिक अधिकारी सैयद गुलाम सय्यदेंन को गिरफ्तार किया है और उनसे अभी पूछताछ की जा रही है।
इस मामले में आजम खान, उनकी पत्नी तंज़ीन फ़ातिमा और बेटे अब्दुल्लाह आज़म समेत 9 नामज़द और अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है, जिसकी विवेचना के अंतर्गत आज यह गिरफ्तारी की गई है।
इसी विवेचना के क्रम में अभियुक्त सैयद गुलाम सय्यदेन पुत्र स्वर्गीय सय्यदेन गुलाम सिब्तैन रिज़वी निवासी मकान नंबर 169/173, डीबीगंज थाना सहादतगंज, जनपद लखनऊ जो कि तत्कालीन प्रशासनिक अधिकारी उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल बोर्ड-2 माल एवेन्यू लखनऊ ने प्रशासनिक अधिकारी तैनात थे…इन्होंने आजम खान के साथ मिलकर धोखाधड़ी कर शत्रु संपत्ति को कब्जाने के जुर्म में इनको रामपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है एवं इनको माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है”।

0 comments