रायबरेली | अवैध तमंचे और कारतूस के साथ 15 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायबरेली | अवैध तमंचे और कारतूस के साथ 15 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायबरेली | उत्तर प्रदेश में रायबरेली के बछरांवा इलाके में 15 हज़ार के इनामी बदमाश को पुलिस ने अवैध तमंचे और कारतूस के साथ आज गिरफ्तार किया।पुलिस अधीक्षक कार्यालय की यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार लूट के आरोपी हिस्ट्रीशीटर बदमाश पर 15 हज़ार का इनाम घोषित था तथा वह कई मुकदमो में वांछित था । आरोपी के खिलाफ न्यायालय ने गैर जमानती वारंट जारी किया था। एसे आज पुलिस ने अघौरा गांव के पास से गिरफ्तार किया है।बदमाश हरिकिशन लोधी पर कई थानों में लूट के मुकदमे चल रहे है। गिरफ्तारी के दौरान कई हज़ार रुपये नगद और अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। उसे जेल भेज दिया गया है ।

0 comments

Leave a Reply