RWA चुनाव 2021 : खुदाया हमारे मोहल्ले में ऐसे ऐसे समाज सेवक बसते हैं
आप अपनी डिनर पार्टियां शौक से करें, कहा जाता है कि ‘वोट का रास्ता पेट से होकर ही गुज़रता है’
नई दिल्ली : (एशिया टाइम्स / अशरफ बस्तवी ) कई प्रदेश इन दिनों चुनाव से गुज़र रहे हैं , केंद्र की सत्ता धारी पार्टी इन सभी प्रदेशों में अपना राज लाने और कायम रखने के लिए हर हथकंडे अपना रही है . यह तो हुई प्रदेशों के चुनावों की बात , इन दिनों दिल्ली के मुस्लिम दानिशवरों की बस्ती अबुल फज़ल एन्क्लेव (ABCD) ब्लाक में RWA का चुनाव प्रचार चरम पर है .
अहमद कमाल , रईसुद्दीन चौधरी , फहीम सैफी मोहम्मद आसिफ का पैनल मैदान में हैं , प्रेसिडेंट ,जनरल सेक्रेटरी,और खजांची के लिए 4 अप्रैल को वोटिंग होगी .
प्यार भरे अंदाज़ में सलाम करते और ‘लीफ्लेटिंग’ करता हर उम्मीदवार
किसी ने ‘Movement for Social Change’ नारा दिया है तो कोई ‘कालोनी को मिसाली बनाने’ का वादा कर रहा है ,कोई ‘सच्चे वादे नेक इरादे ‘ की बात कर रहा है तो कोई इलाके की तरक्की और खुशाली पर वोट मांग रहा है , हर कोई समाजी खिदमत के जज्बे ओत प्रोत है
अबुल फज़ल की हर मस्जिद के गेट पर और गलियों के नुक्कड़ पर कुछ लोग आप को बड़े ही प्यार भरे अंदाज़ में सलाम करते और ‘लीफ्लेटिंग’ करते दिखाई देंगे .

खुदाया हमारे मोहल्ले में ऐसे ऐसे समाज सेवक बसते हैं
पिछले 10 दिन से दिन भर की मुलाकातों का सिलसिला ‘ डिनर’ पर जा कर मुकम्मल हो रहा है . हर एक अपनी जीत को लेकर काफी आश्वस्त है .
एक दो मीटिंगों में बतौर पत्रकार शिरकत का मौका मिला, अपने पसंदीदा पैनल के हक में लोगों की बातें सुनकर हैरत अंगेज़ ख़ुशी भी हुई कि खुदाया हमारे मोहल्ले में ऐसे ऐसे समाज सेवक बसते हैं . यह हमारी बदकिस्मती है कि अभी तक उनसे मुलाक़ात नहीं हो सकी थी .
यह चुनाव है कोई एक पैनल ही जीतेगा ,लेकिन इत्मीनान की बात है कि इस बहाने ही सही मोहल्ले के कुछ कर्मठ समाज सेवियों का चेहरा तो सामने आया जो खुद को समाज सेवा के लिए पेश कर रहे हैं .हम इन सभी उम्मीदवारों का नंबर नोट कर लेते हैं भविष्य में काम आयेगा ,आप भी नोट फरमा लें .
चारों पैनल के सामने कुछ अहम् सवाल
चलते चलते चारों पैनल के सामने एक सवाल छोड़े जाता हूँ , अल्लह ने आप को नवाज़ा है आप अपनी डिनर पार्टियां शौक से करें ,किसी ने कहा है कि ‘वोट का रास्ता पेट से होकर ही गुज़रता है’ .
- बस इस में थोडा बजट और बढ़ा लें अपने हैसियत के मुताबिक मोहल्ले के स्कूल में कुछ रकम जमा करादें तो LOCDOWN का शिकार किसी ज़रुरत मंद के बच्चे की बकाया फीस जमा हो जाएगी .
- पास ही अल्शिफा हॉस्पिटल या किसी क्लिनिक पर कुछ रकम जमा करादेंगे तो आप के मोहल्ले के किसी बीमार का इलाज हो हो जाएगा ,
- किसी मेडिकल स्टोर पर जमा करादें तो मोहल्ले के परेशान हाल लोगों को दवा मिल जाएगी .
- किसी बुक डिपो पर जमा करादेंगे तो किसी बच्चे को किताब मिल जाएगी .
यह सही है कि आप के वोटर सिर्फ वही लोग हैं जो अपने फ्लैट के मालिक हैं इस लिए उनकी तरक्की की बात ज़रूर कीजिए, लेकिन एक बड़ी तादाद में किरायेदार उन्ही फ्लैट मालिकों के यहाँ रहते हैं जो उनके आर्थिक विकास में अपनी गाढ़ी कमाई का एक बड़ा हिस्सा देते हैं ,लेकिन किसी पैनल ने भी किरायेदारों को अपने मंशूर में शामिल नहीं किया है .
एक और बात कम हर पैनल एक दिन के लिए ही सही ठीक से मोहल्ले की सफाई ही करादे . यह कुछ सवाल थे जो चारों पैनल से किये गये है .
अब यह आप पर है की आप इसका कोई नोटिस लेते हैं या फिर .......
शायद की उतर जाये तेरे दिल में मेरी बात .

0 comments