क़ाज़ी मुहम्मद मियां को थियोफनी विश्वविद्यालय, हैती (उत्तरी अमेरिका) द्वारा शिक्षा में मानद पी.एच.डी. से सम्मानित किया गया

स्कॉलर स्कूल दिल्ली के एडमिनिस्ट्रेटर काजी मुहम्मद मियां को थियोफनी विश्वविद्यालय, हैती ने शिक्षा में मानद पीएचडी से सम्मानित किया है

नई दिल्ली : स्कॉलर स्कूल दिल्ली के एडमिनिस्ट्रेटर काजी मुहम्मद मियां को प्राउड एजुकेटर्स फ्रेटरनिटी ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित वर्चुअल एडु समिट (Virtual Education Summit) और अवार्ड-2021 में थियोफनी विश्वविद्यालय, हैती (उत्तरी अमेरिका) ने शिक्षा में मानद पीएचडी से सम्मानित किया है।

स्कूल एडमिस्ट्रशन में क़ाज़ी मुहम्मद मियां की उत्कृष्ट उपलब्धि और व्यक्तिगत उत्कृष्टता के सम्मान में उनको भारत के प्रतिष्ठित शैक्षिक संगठनों से सर्वश्रेष्ठ स्कूल लीडर, सुपर अचीवर, नेशन बिल्डर, प्रोग्रेसिव एडुकेटर जैसे कई ख़िताबों से भी सम्मानित किया जा चुका है।

पीएचडी प्रस्तुति के मौक़े पर काज़ी ने कहा, “मैं अपनी सफलता का श्रेय सर्वशक्तिमान ईश्वर और अपने शुभचिंतकों के समर्थन को देता हूं। यह सम्मान मुझे समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और अपनी जिम्मेदारी बढ़ाने के लिए और अधिक प्रेरित करेगा।"

यह मानद पीएचडी, राज्यसभा सांसद विनय दीनू तेंदुलकर, ICFAI विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. जगन्नाथ पटनायक, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव पूजा कपिल मिश्रा, कैडिला फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड के कार्यक्षेत्र प्रमुख प्रमोद कुमार राजपूत, पर्यावरण स्थिरता ट्रस्टबोर्ड के उपाध्यक्ष रजत कुमार शर्मा, निसा अध्यक्ष डॉ. कुलभूषण शर्मा, बीटीसी संस्थापक श्री राजेश शर्मा, थियोफनी यूनिवर्सिटी हैती से प्रोफेसर लेविक्सन और डॉ. गॉडफ्रे, यू-एस से डॉ सोफी नोबानी और अन्य प्रख्यात शिक्षाविदों की उपस्थिति में प्रस्तुत की गई।

 

0 comments

Leave a Reply