गैसड़ी बाजार में एटीएम की उचित व्यवस्था ना होने से जनता परेशान
बलरामपुर : ( एशिया टाइम्स ) गैसड़ी बाजार तथा आसपास के क्षेत्र मे एटीएम की उचित व्यवस्था ना होने के कारण ऐसे में मजबूर होकर लोगों को तुलसीपुर जाना पड़ता है।
तुलसीपुर में भी राष्ट्रीयकृत बैंकों के साथ-साथ निजी बैंक एचडीएफसी व आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम मशीन भी ज्यादातर खराब या बंद रहते हैं हमरे प्रतिनिधि निसार अहमद ने बताया अगर देखा जाए तो बलरामपुर जिले में एटीएम की व्यवस्था काफी खराब है।
मजबूर जनता को ज्यादातर ग्राहक सेवा केंद्र का सहारा लेना पड़ता है गैसड़ी विकासखंड छेत्र मे एटीएम की व्यवस्था ना के बराबर है ग्रामीण अपने बैंकों से संतुष्ट नहीं है

0 comments