लंदन में अवैध-अप्रवासी मुद्दे पर प्रदर्शन, 1 लाख लोग जुटे:मस्क भी जुड़े, कहा- लड़ो या मरो; प्रोटेस्ट के समय PM फुटबॉल मैच देख रहे थे
ब्रिटेन में अवैध अप्रवासियों की बढ़ती आबादी के खिलाफ शनिवार को लंदन में प्रदर्शन हुआ। इसमें 1 लाख से ज्यादा लोग शामिल हुए।
इस प्रोटेस्ट को 'यूनाइट द किंगडम' नाम दिया गया, जिसे एंटी-इमिग्रेशन नेता टॉमी रॉबिन्सन ने लीड किया। इसे देश की सबसे बड़ी दक्षिणपंथी रैली माना जा रहा है।
इस प्रदर्शन में टेस्ला मालिक इलॉन मस्क वीडियो के जरिए शामिल हुए। मीडिया चैनल 'द इंडिपेंडेंट' के मुताबिक उन्होंने टॉमी रॉबिन्सन से बात की। मस्क ने कहा, 'हिंसा तुम्हारे पास आ रही है। या तो लड़ो या मरो।' मस्क ने ब्रिटेन में संसद भंग करने की मांग की। उन्होंने कहा, 'सरकार बदलनी होगी।'
वही, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर उस वक्त फुटबॉल मैच देख रहे थे। वे अपने बेटे के साथ लंदन के एमिरेट्स स्टेडियम में थे, जब शहर में हिंसा हो रही थी।
विरोध प्रदर्शन की 5 फोटोज...





courtesy:www.bhaskar.com

0 comments