डॉक्टर्स डे के अवसर पर ग्लोबल मेडिक्लिनिक लाजपत नगर में हुआ कार्यकम
नई दिल्ली :( प्रेस विज्ञप्ति ) एक जुलाई डॉक्टर्स डे के अवसर पर ग्लोबल मेडिक्लिनिक लाजपत नगर में एक कार्यकम का आयोजन किया गया, जिसमें भारत रत्न डॉ० बी सी राय के जीवन , उनके सेवा भाव एवम सादगी पर प्रकाश डाला गया ।
ग्लोबल मेडिक्लिनिक के निर्देशक एवं विख्यात न्युरो सर्जन डॉक्टर संजीव कुमार ने बताया कि आज के दौर में डॉक्टर विधान चंद्र राय जैसे विभूति के जीवन और कृतित्व से चिकित्सक को प्रेरणा लेने की जरूरत है।
कार्यक्रम को विमहान्स के चिकित्सक डॉ० आर डी पटेल, कालकाजी के चिकित्सक डॉ० राजेश पार्थसार्थी ने सम्बोधित किया । कोरोना काल में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारत सरकार द्वारा सम्मानित एवं अभी इजरायल की यात्रा से लौटे एम० सी ०डी ० के चिकित्सक डॉ० आर० एन० प्रसाद ने अपने अनुभव साझा किये।
चिकित्सा में सादगी एवम सेवा भाव पर केंद्रित इस समारोह को अन्तर्मन से सराहा गया।

0 comments