वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया फाइबर ऑप्टिकल वाई फाई का उदघाटन

 

समस्तीपुर (एशिया टाइम्स / जकी अहमद) भारत सरकार के ई ग्राम योजना के तहत समस्तीपुर जिले के सभी गांव में सीएससी द्वारा ग्रामीण स्तर पर इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कराने का कार्य जारी है।

हर पंचायत को ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ा जा चुका है तथा हर घर तक फाइबर पहुंचने का कार्य मार्च 2021 तक पूरा किया जाना है। जिसका शुभारंभ माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा  वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किया गया । समस्तीपुर प्रखंड के धुरलख पंचायत से इसकी सुरुवात की गई।

 
समस्तीपुर के सीएससी जिला प्रबंधक केशव मिश्रा ने बताया कि घर तक फाइबर योजना के अन्तर्गत जिले के सभी ग्राम पंचायतों में पांच सरकारी भवनों को इंटरनेट से जोड़ने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है साथ ही हर घर को मार्च 2021 तक ऑप्टिकल फाइबर पहुंचाने का लक्ष्य है।वाईफाई ग्राम बनने के बाद गांव में रहने वाले युवाओं किसानों बेरोजगारी से जूझ रहे लोगों की समस्या दूर हो जाएगी । उन्हें देश विदेश में हो रही गतिविधियों की जानकारी मिल पाएगी।

 

आम तौर पर गांव में इंटरनेट की स्पीड काफी कम होती है। इंटरनेट या तो धीमा चलता है या कमजोर नेटवर्क के कारण चलता ही नहीं है । सीएससी वाईफाई योजना के अन्तर्गत फाइबर केवल के द्वारा अब गांव में भी 10 एमबीपीएस से ज्यादा की स्पीड मिल पाएगी। जिससे छात्र छात्राएं ऑनलाइन पढ़ाई आसानी से कर पाएंगे।

 

टेली मेडिसिन की सेवा का लाभ भी गांव के लोगो तक आसानी से उपलब्ध हो जाएगा। सरकार के द्वारा दी जा रही महत्वपूर्ण डिजिटल सेवा को ग्राम पंचायत में कार्यरत सीएससी सेंटर के द्वारा इंटरनेट सुविधा उपलब्ध होने से पहुंचाना आसान हो जाएगा। इस मौके पर सीएससी , बीएसएनएल , BBNL  की टीम मौजूद थी।

0 comments

Leave a Reply