प्रधानमंत्री नफ़्ताली बेनेट का बयान, नए लॉकडाउन के बाद इज़राईल के पास नहीं बचेगा सैन्य सुरक्षा के लिए कोई फंड

"लॉकडाउन रक्षा की अंतिम पंक्ति है, जब अन्य सभी विकल्प समाप्त हो जाते हैं"

इजरायल के प्रधान मंत्री नफ्ताली बेनेट ने कल कोरोनवायरस के प्रसार को सीमित करने के लिए लॉकडाउन लगाने की संभावना से इनकार किया। इज़राईल में संक्रमण के मामले पांच महीने के उच्च रिकॉर्ड पर पहुंच गए हैं।

बेनेट ने टीवी पर प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा, "लॉकडाउन सरकार के लिए सबसे आसान कदम है। बहुत से लोग कहते हैं, 'लॉकडाउन बटन दबाएं' ...। बाक़ी सब कुछ ठीक है, सिवाय एक चीज के। ऐसा करके हम देश के भविष्य को नष्ट कर रहे हैं"।

उन्होंने कहा, "लॉकडाउन रक्षा की अंतिम पंक्ति है, जब अन्य सभी विकल्प समाप्त हो जाते हैं"।

 

0 comments

Leave a Reply