प्रभांशु कुमार को थियोफनी विश्वविद्यालय, हैती (उत्तरी अमेरिका) द्वारा शिक्षा में मानद पी.एच.डी. से सम्मानित किया गया
प्रयागराज उत्तर प्रदेश के शिक्षाविद एवं राष्ट्रीय युवा लेखक प्रभांशु कुमार जी को थियोफनी विश्वविद्यालय, हैती ने शिक्षा में मानद पीएचडी से सम्मानित किया है.. इन्हें नई शिक्षा नीति के कार्य के लिए भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा प्रशंसा पत्र मिला है.
पीएचडी प्रस्तुति के मौक़े पर प्रभांशु जी कहा, “मैं अपनी सफलता का श्रेय सर्वशक्तिमान ईश्वर और अपने शुभचिंतकों के समर्थन को देता हूं। यह सम्मान मुझे समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और अपनी जिम्मेदारी बढ़ाने के लिए और अधिक प्रेरित करेगा।"यह मानद पीएचडी, राज्यसभा सांसद विनय दीनू तेंदुलकर, ICFAI विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. जगन्नाथ पटनायक, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव पूजा कपिल मिश्रा, कैडिला फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड के कार्यक्षेत्र प्रमुख प्रमोद कुमार राजपूत, पर्यावरण स्थिरता ट्रस्टबोर्ड के उपाध्यक्ष रजत कुमार शर्मा, निसा अध्यक्ष डॉ. कुलभूषण शर्मा, बीटीसी संस्थापक श्री राजेश शर्मा, थियोफनी यूनिवर्सिटी हैती से प्रोफेसर लेविक्सन और डॉ. गॉडफ्रे, यू-एस से डॉ सोफी नोबानी और अन्य प्रख्यात शिक्षाविदों की उपस्थिति में प्रस्तुत की गई।

0 comments