गोपालगंज में लोकप्रिय नेत्री संगीता सिंह ने किया नामांकन
गोपालगंज : बिहार में जिला परिषद के चुनाव बड़े जोर शौर से चल रहे हैं. बड़ी संख्या में नामांकन की खबरें मिल रही हैं. बहुत से लोकप्रिय उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतर चुके हैं उन्हीं में एक नाम है संगीता सिंह का जो गोपालगंज कि जिला परिषद क्षेत्र संख्या 29 से चुनाव मैदान में उतर चुकी हैं.
संगीता सिंह गोपालगंज के सिधवलिया ब्लॉक की ब्लाक प्रमुख भी रह चुकी हैं और अपने इलाके में हर वर्ग के लोगों में बहुत ज्यादा पसंद की जाती हैं, खासतौर से महिलाओं के बीच संगीता सिंह की गहरी पैठ बताई जाती है.
संगीता सिंह के बारे में बताया जाता है कि बिना किसी जातीय या धार्मिक भेदभाव के वह सभी की सेवा करती हैं और जनता की हर समस्या के निदान के लिए तत्पर रहती हैं. इलाके के लोगों में संगीता सिंह के चुनाव लड़ने से बहुत उत्साह है. इलाके के लोगों का कहना है कि जब संगीता दीदी हमारे साथ रहती हैं तो हमारा हौसला बढ़ा रहता है.
खुद संगीता सिंह कहती हैं कि मैं ऐसी राजनीति करना चाहती हूं जिसमें लोगों को शांति और सुकून मिल सके. संगीता सिंह का कहना है जिला परिषद विकास करने में सबसे बढ़िया माध्यम है इसलिए जिला परिषद का सदस्य बनने के बाद मैं अपने क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करूंगी और आलोचकों को कोई अवसर ऐसा नहीं दूंगी कि कह सकें कि संगीता सिंह ने सदस्य बनकर क्षेत्र का ध्यान नहीं रखा है. इसके अलावा जो एक आम आदमी छोटे गांव में रहता है उसे भी यह नहीं लगने दूंगी की उसकी उपेक्षा की गई है. इलाके की महिलाओं का कहना है संगीता सिंह उनके लिए एक संरक्षण है.
एक आवाज है और वह चाहती हैं कि इलाके की महिलाओं की आवाज बुलंद करने के लिए संगीता सिंह जरूर चुनाव जीते और हम तन मन धन से उनके लिए मेहनत करेंगे और जिला परिषद मैं सदस्य अवश्य बनाएंगे.

0 comments