दिल्ली के प्रतिष्ठित सरकारी अस्पताल लेडी हार्डिंग से एक गरीब मरीज़ के साथ लापरवाही बरतने की एक शर्मनाक खबर आ रही है
अस्पताल के , Ortho Ward में Mohammad Shahid 15 दिन से एडमिट है
नई दिल्ली : (एशिया टाइम्स /अशरफ बस्तवी की रिपोर्ट ) दिल्ली के प्रतिष्ठित सरकारी अस्पताल लेडी हार्डिंग से एक गरीब मरीज़ के साथ लापरवाही बरतने की एक शर्मनाक खबर आ रही है . अस्पताल के , Ortho Ward में Mohammad Shahid 15 दिन से एडमिट है.
अस्पताल के बिस्तर पर कराह रहा है.उसकी सर्जरी होनी है लेकिन इसका कोई पुर्सां हाल नहीं है .

शहीद के भाई हामिद ने एशिया टाइम्स को बताया डॉक्टरों ने अस्पताल में हम से 30 हजार रुपए जमा करने का दबाव डाला . हम ने किसी तरह इंतजाम कर के 15 हजार रुपए राम मनोहर लोहिया अस्पताल के गेट के पास एक निजी मेडिकल स्टोर में जमा भी करा दिए हैं तब भी हमारे मरीज के साथ लापरवाही बरती जा रही है . हामिद कहते हैं की हमारी मंत्री जी से अपील है, संज्ञान लेते हुए लापरवाही की जांच और उचित इलाज का आदेश करें.
मंत्री जी, आदाब.दिल्ली के lady Harding Hospital, Ortho Ward में Mohammad Shahid 15 दिन से अस्पताल के बिस्तर पर कराह रहा है.ऑपरेशन होना है.कृपया संज्ञान लेते हुए लापरवाही की जांच और उचित इलाज का आदेश करें.. धन्यवाद pic.twitter.com/5uzrE4sqo1
— Ashraf Ali Bastavi (@ashraf_bastavi) January 12, 2022
बतादें एशिया टाइम्स के एडिटर अशरफ बस्तवी ने Tweet कर इस बाबत केंद्रीय स्वस्थ मंत्री और अस्पताल प्रशासन को इस लापरवाही से अब से एक घंटा पूर्व अवगत करा दिया है , अब देखना यह है, क्या गरीब परिवार को इन्साफ मिल पायेगा ,क्या उसके वो 15 हजार वापस मिल सकेंगे और मरीज का सही इलाज सुनिश्चित किया जायेगा ?

0 comments