जॉर्ज फ़्लॉयड की हत्या करने वाले पुलिस वाले को 22 साल 6 महीने की क़ैद

शॉविन ने अपने घुटने से फ़्लॉयड का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी

मिनियापोलिस के पूर्व पुलिस अधिकारी डेरेक शॉविन को जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या के लिए 22 साल और छह महीने की जेल की सजा सुनाई गई है।

शॉविन ने अपने घुटने से फ़्लॉयड का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी जिसके बाद अमेरिका में नस्लभेदी अपराधों के ख़िलाफ़ बहुत बड़ी मुहीम छिड़ गई थी।

फ्लॉयड के परिवार की मांग थी कि शॉविन को 50 साल से ज़्यादा की सज़ा दी जाए।

कोर्ट का कहना है कि यदि 45 वर्षीय शॉविन अच्छा व्यवहार करते हैं तो उनको दो-तिहाई या लगभग 15 साल की सजा काटने के बाद उन्हें परोल मिल सकती है।

 

0 comments

Leave a Reply