न्यू जनरेशन वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से आयोजित प्रोग्राम में बच्चों के दरम्यान पहुंचे पुलिस अधिकारी ;कहा , आपको APJ अब्दुल कलाम बनकर भारत को आगे बढ़ाना है

मुरादनगर ,उत्तरप्रदेश : (प्रेस विज्ञप्ति ) न्यू  जनरेशन  वेलफेयर  फाउंडेशन मुरादनगर के कार्यालय  पर आयोजित  विचार गोष्ठी में C.O. एवम् SHO मुरादनगर तशरीफ लाए जिसमे C.O. एम. पी.सिंह और SHO अमित कुमार  बच्चों के दरम्यान पाकर ख़ुशी का इज़हार किया उन्हों ने  बच्चों को संभोधित किया, तथा संस्था कि बहुत तारीफ की और  हर संभव साथ देने कि बात कही. ईद मिलादुन्नबी के मौक़े को देखते हुए C.O सहाब  ने बच्चो को अपने जीवन के बारे मे बताया की वो कैसे  एक सिपाही से DSP बने।


उन्होने APJ .अब्दुल कलाम के बारे मे भी बताया कि एक अखबार बेचने वाला देश के एक बहुत बड़े वेज्ञानिक बने उन्होने बताया कि इन्सान जिस दिन कुछ बनने की ठान लेता है तो उसी दिन उसकी आधी जीत हो जाती है आप कुछ अच्छा बनने की सोचो और उस पर काम करो आपको कामयाबी जरूर मिलेगी।

उन्होंने ये भी बताया की अच्छे संस्कार  घर से और गुरुजनों  से ही मिलते हैं।  SHO अमित कुमार ने बच्चो को बताया कि आप लोग कल का भविश्य हो आप बड़े होकर डॉक्टर  , इन्जीनियर, वकील जो बनना है बनो लेकिन कौई भी क्राईम करके  अपना भविश्य खराब मत कर लेना क्राईम करके आप पीछे जिन्दगी मे नही जा सकते इसमे बैक गियर नही होता सिर्फ अपने भविष्य पर केंद्रित हो।

दोनो अधिकारियो ने NGO के सभी मेंबरस की तारीफ की कि इन्होने शिक्षा को लेकर जो प्रयास किया है  वहुत काबिले तारीफ है और इस NGO  को जब भी हमारी जरूरत होगी हम बच्चो को दिशा निर्देश और प्रोत्साहित करते रहेंगे। 

इस मौके पर NGO की तरफ से  हज़रत मोहम्मद ( सल्ल ०) की जीवनी हिंदी में लिखी पुस्तक उपहार स्वरूप भेंट की गई, दोनों अधिकारीगण बहुत खुश हुए और बताया की हमने हिंदी में पवित्र क़ुरआन भी पढ़ा है, संस्था के अध्यक्ष श्री शहजाद चौधरी ने इन दोनो अधिकारियो का अपना कीमती समय इन बच्चो और संस्था को देने के लिये  धन्यवाद अदा किया इस मौक़े पर संस्था के सदस्य तौसीफ हसन , साजिद वकील, यासीन अंसारी, आबशारुल हक ,मोहम्मद जावेद और शहर के सम्माननीय और जिम्मेदार लोग  युनूस पहलवान, हामिद पठान, भूरे चौधरी, भूरे कुरैशी, शाहिर मेम्बर, फारूक चौधरी, लईक अहमद , सलीम कुरेशी , शुएब चौधरी, आदि लोग उपस्थित रहे।

"न्यू जनरेशन वेलफेयर फाउंडेशन" मुरादनगर की जनता के दिल की मुराद कैसे बना II Asia Times TV

0 comments

Leave a Reply