शाहीन बाग में जलभराव की समस्या से जूझती जनता

शाहीन बाग इलाके में नगर निगम की तरफ से साफ सफाई के काम को समय पर अंजाम नहीं दिया जाता है जिसकी वजह से छोटे और बड़े नालों में अधिक कूड़ा कचरा जमने के कारण बारिश होने के बाद पानी का प्रवाह होने में समस्या आती है

शाहबाज़ आलम

नई दिल्ली :(एशिया टाइम्स) कभी राष्ट्रीय मीडिया में सुर्खियों में रहा दिल्ली का शाहीन बाग इलाका इन दिनों जलभराव की समस्या का सामना कर रहा है वैसे तो क्षेत्र के लिए यह समस्या नई नहीं है लेकिन बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या विकराल रूप ले लेती है साथ ही शाहीन बाग में दिल्ली सरकार के द्वारा चल रहे निर्माणाधीन कार्यों के चलते भी जलभराव का खतरा अधिक बढ़ जाता है।

पिछले कुछ दिनों के दौरान राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अत्यधिक वर्षा के कारण शाहीन बाग में कई स्थानों पर जलभराव की समस्या देखने को मिली है इस कारण क्षेत्रवासियों को अनेकों समस्याएं झेलनी पड़ी है.  यातायात प्रभावित होने के अलावा बीमारी का खतरा भी जलभराव का कारण बढ़ जाता है साथ ही ग्राउंड फ्लोर पर रहने वाले लोगों के घरों में पानी प्रवेश कर जाता है।

किन कारणों से होता है जलभराव

शाहीन बाग इलाके में नगर निगम की तरफ से साफ सफाई के काम को समय पर अंजाम नहीं दिया जाता है जिसकी वजह से छोटे और बड़े नालों में अधिक कूड़ा कचरा जमने के कारण बारिश होने के बाद पानी का प्रवाह होने में समस्या आती है इसके अलावा शाहीन बाग क्षेत्र में पानी की निकासी कि कोई स्थापित मास्टर प्लान मौजूद नहीं है ऐसी स्थिति में सीवर सिस्टम भी इस समस्या से निपटने में नाकाम हो जाता है।

 

कैसे मिलेगी जलभराव से निजात

दिल्ली सरकार और एमसीडी शाहीन बाग जैसे पिछड़े इलाकों में सीवर सिस्टम और पानी की बेहतर व्यवस्था कराने की कोशिश कर रही है. 2015 के बाद से केजरीवाल सरकार इन इलाकों को अवैध इलाकों की सूची से हटाकर कानूनी दर्जा देने की कोशिश कर रही है जिसके बाद ऐसी मूलभूत सुविधाओं को स्थापित करने से इन इलाकों में विकास के काम किए जा सकते हैं।

ओखला के अन्य क्षेत्रों में भी सीवर सिस्टम को बेहतर बनाकर साफ पानी का भी इंतजाम किया जा रहा है इसके बाद उम्मीद है कि शाहीन बाग के इलाके में भी इस समस्या से जनता को जल्द ही निजात मिल सकती है।

0 comments

Leave a Reply