पाकिस्तान की मांग- पहलगाम हमले की जांच चीन-रूस करें:ये पता लगाएं मोदी झूठ बोल रहे या सच; NIA ने जम्मू में केस दर्ज किया

पाकिस्तान की मांग है कि पहलगाम हमले की जांच में चीन और रूस को भी शामिल किया जाए। PTI के मुताबिक पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने रूसी मीडिया रिया नोवोस्ती को दिए इंटरव्यू में कहा कि इंटरनेशनल टीम जांच करे कि भारत के पीएम मोदी सच बोल रहे हैं या झूठ।

 

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पहलगाम आतंकी हमला मामले में रविवार को जम्मू में केस दर्ज कर लिया है। इसमें सर्चिंग में मिले सबूतों और चश्मदीदों के बयानों को आधार बनाया गया है।

इस बीच, पूर्व आर्मी चीफ वीके सिंह ने कहा कि पहलगाम मामले पर सरकार एक्शन ले रही है। धैर्य बनाए रखें। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि कोई भी खुफिया सिस्टम फुलप्रूफ नहीं होता। इजराइली एजेंसियों को भी हमास के अटैक का पता नहीं चला था।

इधर, सुरक्षाबलों ने कश्मीर घाटी में पिछले तीन दिनों में 10 आतंकियों के घर ब्लास्ट से उड़ा दिए। बीते दो दिन में 272 पाकिस्तानी नागरिक भारत छोड़कर जा चुके हैं। 13 डिप्लोमैट-अफसरों समेत 629 भारतीय, पाकिस्तान से लौटे हैं।

जम्मू-कश्मीर में पहलगाम के बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को आतंकियों ने 26 पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद से घाटी में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है।

 

जम्मू-कश्मीर के माहौल की 4 तस्वीरें...

तस्वीर कुलगाम की है। सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है। छोटे-बड़े सभी वाहनों की तलाश जारी है।
तस्वीर कुलगाम की है। सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है। छोटे-बड़े सभी वाहनों की तलाश जारी है।
पहलगाम हमले का असर घाटी के टूरिज्म पर पड़ रहा है। डल लेक पर टूरिस्ट की कमी दिखी।
पहलगाम हमले का असर घाटी के टूरिज्म पर पड़ रहा है। डल लेक पर टूरिस्ट की कमी दिखी।
जम्मू-कश्मीर के बॉर्डर इलाकों में रहने वाले लोगों ने कम्युनिटी बंकरों की सफाई की।
जम्मू-कश्मीर के बॉर्डर इलाकों में रहने वाले लोगों ने कम्युनिटी बंकरों की सफाई की।

 

 

 

courtesy:www.bhaskar.com

0 comments

Leave a Reply